Home चुनावी हलचल प्रॉपर्टी पर पहला हक मुसलमानों का, संपत्ति बंटवारे के बाद अब विरासत...

प्रॉपर्टी पर पहला हक मुसलमानों का, संपत्ति बंटवारे के बाद अब विरासत टैक्स को लेकर बवाल, राहुल के करीबी ने कहा जब्त हो जाएगी 55 प्रतिशत संपत्ति

SHARE

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा के एक बयान ने देश भर में हलचल मचा कर रख दी है। राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी के भी करीबी रहे कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अमेरिका की तरह देश में भी विरासत टैक्स लगाने की बात कही है। इस टैक्स के मुताबिक आपके मरने पर आपकी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार ले लेगी और उसे दूसरे लोगों में बांट देगी। आपके बच्चे को सिर्फ 45 प्रतिशत हिस्सा मिलेगा। यानी कांग्रेसी सरकार आपके खून-पसीने की गाढ़ी कमाई और मेहनत से अर्जित संपत्ति का आधा से ज्यादा हिस्सा लेकर दूसरे लोगों में बांट देगी।

कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने आपके मरने के बाद आधी संपत्ति जब्त करने के कानून की वकालत की है। सैम पित्रोदा ने कहा है कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 100 मिलियन डॉलर की संपत्ति है और जब वह मर जाता है तो वह सिर्फ 45 प्रतिशत अपने बच्चों को दे सकता है। 55 प्रतिशत सरकार ले लेती है। इसमें कहा गया है कि आपने अपनी पीढ़ी में संपत्ति बनाई और अब जा रहे हैं, तो आपको अपनी संपत्ति जनता के लिए छोड़नी चाहिए। पूरी नहीं, आधी ही। ये कानून मुझे अच्छा लगता है। भारत में ऐसा नहीं है। अगर किसी की संपत्ति 10 अरब है और वह मर जाता है, तो उसके बच्चों को 10 अरब मिलते हैं और जनता को कुछ नहीं मिलता। इसलिए इस पर बहस और चर्चा करनी होगी। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी नीति बनाएगी, जिससे धन का बांटना बेहतर होगा।

हाल ही में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने संपत्ति का सर्वे और उसके बंटवारे को लेकर बयान दिया है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी संपत्ति के सर्वे की बात कही गई है। इससे पहले कांग्रेसी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। और अब राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा के इस बयान से बवाल मच गया है। लोग कांग्रेस की नीति और नियत पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स सैम पित्रोदा के बयान का वीडियो शेयर कर लताड़ लगा रहे हैं। आप भी देखिए लोग क्या कह रहे हैं-

Leave a Reply