लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजे के मुताबिक मतदाताओं ने एक बार फिर मोदी सरकार में भरोसा जताया है। सभी न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाले एनडीए की सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 300 से ज्यादा सीटों पर कब्जा जमाता हुआ एक बार फिर पीएम मोदी की अगुवाई में सरकार बनाएगा। केंद्र में सरकार बनाने के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है और एबीपी नील्सन, सी वोटर, टूडेज चाणक्य, सीएनएक्स, टाइम्स नाउ-वीएमआर समेत तमाम एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए की सीटों का आंकड़ा आसानी से 300 के पार जाता दिख रहा है
टूडेज चाणक्य
न्यूज 24- टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 350 सीटें मिल रही हैं। यूपीए को 95 और अन्य को 97 सीटें मिलती दिख आ रही हैं।
टूडेज चाणक्य | सीटें |
एनडीए | 350 |
यूपीए | 95 |
अन्य | 97 |
रिपब्लिक सी वोटर
रिपब्लिक- सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 287 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को 128 सीटें और अन्य को 127 सीटों के मिलने का अनुमान है।
सी वोटर | सीटें |
एनडीए | 287 |
यूपीए | 128 |
अन्य | 127 |
रिपब्लिक- जन की बात
रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 305, यूपीए को 124 और अन्य के खातें में 113 सीटें जा सकती हैं
जन की बात | सीटें |
एनडीए | 305 |
यूपीए | 124 |
अन्य | 113 |
एक्सिस माय इंडिया
इंडिया टूडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 339-365 सीटें मिल रही हैं। यूपीए को 77-108 सीटें जबकि अन्य को 69-95 सीटें मिलने का अनुमान है।
एक्सिस माय इंडिया | सीटें |
एनडीए | 339-365 |
यूपीए | 77-108 |
अन्य | 69-95 |
वीएमआर एग्जिट पोल
टाइम्स नाउ-वीएमआर एग्जिट पोल के अनुसार भी एनडीए का पलड़ा भारी है। एनडीए को 306 सीटें, यूपीए को 132 सीटें जबकि अन्य को 104 सीटें मिलती दिख रही है।
वीएमआर | सीटें |
एनडीए | 306 |
यूपीए | 132 |
अन्य | 104 |
एबीपी नील्सन
एबीपी नील्सन के एग्जिट पोल में भी बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। एबीपी नील्सन के अनुसार एनडीए को 277 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि यूपीए को 130 सीटें और अन्य को 137 सीटें मिलती दिख रही है।
एबीपी नील्सन | सीटें |
एनडीए | 277 |
यूपीए | 130 |
अन्य | 137 |
इपसॉस एग्जिट पोल
न्यूज 18-इपसॉस एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 336 सीटें, यूपीए को 82 सीटें जबकि अन्य को 124 सीटें मिलती दिख रही है।
IPSOS | सीटें |
एनडीए | 336 |
यूपीए | 82 |
अन्य | 124 |
सीएनएक्स
इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 300 सीटें, यूपीए को 120 सीटें जबकि अन्य को 122 सीटें मिलती दिख रही है।
सीएनएक्स | सीटें |
एनडीए | 300 |
यूपीए | 120 |
अन्य | 122 |