Home विपक्ष विशेष राजस्थान में कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस सरकार का किसानों से भद्दा...

राजस्थान में कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस सरकार का किसानों से भद्दा मजाक

SHARE

कांग्रेस पार्टी ने देश में किसानों, गरीबों, वंचितों के साथ सिर्फ छलावा किया है, यह एक बार फिर साबित हुआ है। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने किसानों के 2 लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने का वादा किया था। राजस्थान में भी इसी तरह का वादा कांग्रेस पार्टी की तरफ से किया गया था। लेकिन राजस्थान में कर्जमाफी की जो लिस्ट सामने आई है, उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस ने किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। दरअसल राजस्थान सरकार ने लाखों के कर्ज में डूबे किसानों का केवल 50 रुपये से 5000 रुपये तक का कर्ज माफ किया है।

सौजन्य

आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में करीब 55 लाख किसान कर्जमाफी के हकदार थे, लेकिन अशोक गहलोत सरकार ने इसके एक तिहाई किसानों का ही कर्ज माफ किया है। इनमें से करीब पौने दो लाख किसानों का महज 50 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये का कर्ज माफ किया गया है। जबकि 5 लाख से अधिक किसानों का 5 हजार रुपय से 15 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है।

गहलोत सरकार ने केवल 2 हजार किसानों का दो से ढाई लाख रुपये का कर्ज माफ किया है। जाहिर है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव में किसान कर्जमाफी के नाम पर वोट बटोरने का काम किया गया था, लेकिन अब कर्जमाफी के नाम पर किसानों को झुनझुना थमाया जा रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सीएम अशोक गहलोत ने सिर्फ सहकारी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों को इस स्कीम में शामिल किया है।

Leave a Reply