Home विपक्ष विशेष भ्रष्टाचारी और आतंकवादी के प्रति कांग्रेसियों का क्यों उमड़ रहा है इतना...

भ्रष्टाचारी और आतंकवादी के प्रति कांग्रेसियों का क्यों उमड़ रहा है इतना सम्मान

SHARE

आतंकवादी और भ्रष्टाचारी लोगों के प्रति कांग्रेसी नेता इतना सम्मान, इतना प्यार क्यों जताते हैं? अभी-अभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएनबी बैंक के साथ करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी का नाम बड़े ही सम्मानपूर्वक ले रहे थे। एक मिनट के बयान में राहुल गांधी ने कई बार नीरव मोदी का नाम लिया और हर बार उसके नाम के पीछे ‘जी’ लगाया। आखिर क्या वजह है कि राहुल गांधी फर्जीवाड़े के आरोपी जो कि देश छोड़कर भाग गया। उसे इतना सम्मान दे रहे हैं। क्या इसके पीछे की वजह कांग्रेस में फर्जीवाड़े और घोटाले के मामले जमानती नेताओं की भरमार होने की वजह से है या स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड फर्जीवाड़ा मामले में जमानत पर हैं। खुद राहुल गांधी ही नहीं उनकी माता व लंबे समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी भी नेशनल हेराल्ड फर्जीवाड़ा मामले में जमानत पर हैं।

कांग्रेस पार्टी के लिए ये कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बार-बार देश और समाज के दुश्मनों का नाम लेते समय सम्मान दिखाते रहे हैं।

  • कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद को ‘जी’ कहा था।
  • रणदीप सुरजेवाला ने अफजल गुरु को ‘जी’ कहा था।
  • बाटला हाउस एनकाउंटर में जब आतंकियों को मार गिराया गया तो कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया ने कथित रूप से आंसू तक बहाया था।
  • इस्लामी कट्टरपंथी धर्म प्रचारक जाकिर नाइक को कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह तो जाकिर नाइक को ‘मैसेंजर ऑफ पीस’ बता चुके हैं। जबकि बांग्लादेश में आतंकी हमलों में शामिल आतंकियों ने खुद को जाकिर नाइक से प्रेरित बताया है।
  • अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर जेएनयू में देशद्रोही नारे लगाने वाले लोगों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खड़े होते हैं। 

Leave a Reply