Home समाचार Photos: देश के लिए 2022 तक कुछ सकारात्मक करने का संकल्प लें-...

Photos: देश के लिए 2022 तक कुछ सकारात्मक करने का संकल्प लें- पीएम मोदी

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस पर्व पर हम सभी को 2022 तक देश के लिए कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए। दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विजयादशमी के पर्व पर सभी संकल्प करें कि वर्ष 2022 में जब देश आजादी के 75 वर्ष मनाएगा, एक नागरिक के नाते उस समय तक देश को कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान दें। उन्होंने कहा कि तभी महापुरुषों ने जिन सपनों के साथ देश को आजादी दिलाई, उसके अनुरूप देश का निर्माण हो सकेगा। अपने संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतीक रूप से रावण पर बाण चलाया और बुराई के प्रतीक का दहन कर दिया गया। देखिए फोटो-

Leave a Reply