Home समाचार क्लाइमेट चेंज पर मोदी ने दुनिया को दिखाई नई दिशा, UN चीफ...

क्लाइमेट चेंज पर मोदी ने दुनिया को दिखाई नई दिशा, UN चीफ ने की तारीफ

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व की पूरी दुनिया लोहा मान रही है। जलवायु परिवर्तन का मुद्दा हो या सोलर एनर्जी का या फिर स्वच्छता का, भारत सभी क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

एंटेनियो गुटरेस ने की पीएम मोदी की तारीफ

भारत की भूमिका की प्रशंसा करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटेनियो गुटरेस ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने की दिशा में भारत एक महत्वपूर्ण रोल अदा कर रहा है, साथ ही अन्य देशों को दिशा भी दे रहा है। UN चीफ ने कहा कि भारत ने सोलर एनर्जी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

सोलर के क्षेत्र में भारत ने निवेश बढ़ाया

एंटेनियो गुटरेस ने कहा कि सोलर के क्षेत्र में भारत ने निवेश बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत क्लीन इंडिया कैंपेन चलाकर बड़ा कदम उठा रहा है, जिसका असर काफी बड़ा है।

गांधी सोलर पार्क’ उपहार में दिया

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल किया जाएगा। भारत द्वारा संयुक्त राष्ट्र को उपहार में दिया गया ‘गांधी सोलर पार्क’ 24 सितंबर को काम करने लगेगा। यह जलवायु परिवर्तन से लड़ने की भारत की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

लगभग 10 लाख डॉलर लागत से लगाए गए 193 सौर पैनलों से 50 किलोवाट बिजली पैदा होगी। संयुक्त राष्ट्र में कुल 193 सदस्य देश हैं और प्रत्येक सोलर पैनल सदस्य देशों का प्रतिनिधत्व करेगा।

वैश्विक सौर ऊर्जा ग्रुप की शुरुआत

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने कई बड़े कदम उठाए हैं। 2016 में बने इंटरनेशनल सोलर एलायंस ग्रुप की शुरुआत भी भारत ने ही की थी, जिसमें 100 से अधिक देश शामिल है।

सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान

नरेंद्र मोदी सरकार ने देश में स्वच्छ भारत, सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पाबंदी, शौचालय निर्माण जैसे कई प्रोग्राम शुरू किए हैं। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम का ऐलान किया है और पूज्य बापू की 150 जयंती के अवसर पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ प्रधानमंत्री औपचारिक शुरुआत करेंगे। 

पीएम मोदी को ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’ सम्मान

पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’ सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।  प्रधानमंत्री को अवार्ड देने खुद संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटेनियो गुटरेस पिछले साल दिल्ली आए थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि इन सारे प्रयासों के बीच,अगर सबसे बड़ी सफलता हमें मिली है, तो वो है लोगों के बिहेवियर,लोगों के सोचने की प्रक्रिया में बदलाव, पर्यावरण के प्रति लगाव हमारी आस्था के साथ-साथ अब आचरण में भी और मजबूत हो रहा है।

 

Leave a Reply