Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामित

प्रधानमंत्री मोदी नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामित

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नोबेल शांति पुरस्‍कार के लिए नामित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत शुरू करने के लिए नामित किया गया है। तमिलनाडु भाजपा की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदराजन ने नोबेल पुरस्कार के लिए यह नामांकन किया है। तमिलिसाई सौंदराजन ने अपनी इस मुहिम के लिए लोगों से समर्थन भी मांगा है। उन्होंने अन्य लोगों से भी प्रधानमंत्री मोदी को नामित करने को कहा है। नोबेल शांति पुरस्‍कार 2019 के लिए नॉमिनेशन की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2019 है।

तमिलिसाई सौंदराजन के अनुसार आयुष्मान भारत योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लाने वाला है। इससे देश के करीब 50 करोड़ लोगों को फायदा होगा और उन्हें अब इलाज के लिए पर होने वाला भारी-भरकम खर्च नहीं उठाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं और वह देश के गरीबों के लिए काम करना चाहते हैं।

भारत में मदर टेरेसा, कैलाश सत्यार्थी को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार मिले हैं। इसके अलावा साहित्य के क्षेत्र में रविंद्र नाथ टैगोर, भौतिकी के क्षेत्र में डॉक्टर सीवी रमन, अर्थशास्त्र में अमर्त्य सेन को नोबेल पुरस्कार मिल चुका है।

3 COMMENTS

  1. It’s a very important development if pur P.M.gets the Noble peace award.India will be proud.I strongly believe he must get this award for Ansuman bharat programme.

Leave a Reply