Home विपक्ष विशेष राफेल मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दी संभलकर बोलने की...

राफेल मामला: सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को दी संभलकर बोलने की नसीहत

SHARE

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विवाद पर दाखिल पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को माफी देते हुए भविष्य के लिए चेताया है। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी के माफीनामे को स्वीकर करते हुए नसीहत दिया कि भविष्य में कोर्ट से जुड़े किसी भी मामले में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भाषण देने में सतर्कता बरतें। राहुल गांधी को लेकर जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा, ”दुर्भाग्यपूर्ण है कि बिना पुष्टि के आरोपी ने पीएम के बारे में कोर्ट के हवाले से ऐसी बात कही। भविष्य में ध्यान रखें। इतनी ज़िम्मेदार राजनीतिक स्थिति वाले व्यक्ति को सावधान रहना चाहिए।” कोर्ट ने कहा कि हमारे सामने बिना शर्त माफी रखी गई। हम इसे स्वीकार करते हैं। कोर्ट ने राहुल गांधी को हिदायत देते हुए कहा कि बड़ी राजनीतिक पार्टी के नेता को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए, भविष्य में सावधान रहें।

क्या दलाली ना मिलने से बिलबिला रहे थे कांग्रेसी नेता
कांग्रेस और गांधी परिवार के लिए रक्षा सौदे हमेशा से मोटी दलाली का स्रोत रहे हैं। नेहरू सरकार से लेकर सोनिया की यूपीए सरकार तक का दामन रक्षा सौदे में दागदार रहा है। इसलिए मोदी सरकार बेहद साफ सुथरी और पारदर्शी राफेल डिफेंस डील पर कांग्रेस की बिलबिलाहट साफ समझ में आती है।

रक्षा सौदे में दलाली और गांधी परिवार 

जवाहरलाल नेहरू : जीप घोटाला 1948
इंग्लैड से सेना के लिए 200 जीपों की डील, लेकिन सिर्फ 155 जीप ही आई। घोटाले के आरोपी वीके मेनन को रक्षा मंत्री बनाया। 

इंदिरा गांधी : पनडुब्बी घोटाला 1980 
मोरारजी सरकार के समय में तय पनडुब्बी खरीदने की शर्तों में बदलाव किया। कुल सौदे की रकम का 7% दलाली।

राजीव गांधी: बोफोर्स घोटाला 1987 
बोफोर्स तोप खरीदने में 80 लाख डालर की दलाली दी गई। कुल 1.42 करोड़ डॉलर की रिश्वत मिली। राजीव गांधी भी संदिग्ध रहे।

राजीव गांधी: HDW घोटाला 1987 
जर्मनी की पनडुब्बी कंपनी HDW पर डील में 20 करोड़ रुपये कमीशन देने का आरोप लगा।

सोनिया-मनमोहन की यूपीए सरकार: नौसेना टोही विमान घोटाला 2008-09 
2008-09 में हुआ घोटाला। करीब 1000 करोड़ का घोटाला।

सोनिया-मनमोहन की यूपीए सरकार:: अगस्टा वेस्टलैंड घोटाला 
वायुसेना के लिए 12 VVIP हेलीकॉप्टर खरीद में 360 करोड़ की घूस। मोदी सरकार ने बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से प्रत्यर्पित किया। सोनिया और राहुल गांधी पर भी शक।

सोनिया-मनमोहन की यूपीए सरकार:: एयरबस घोटाला- 2005-06  
8000 करोड़ के सौदे में बिना जरूरत ज्यादा विमान खरीदे। दलाली के लिए 90 करोड़ दिए गए।

Leave a Reply