Home विपक्ष विशेष दिखावे की धार्मिक आस्था कांग्रेस पर फिर पड़ी भारी, शशि थरूर को...

दिखावे की धार्मिक आस्था कांग्रेस पर फिर पड़ी भारी, शशि थरूर को लोगों ने ट्विटर पर धो डाला

SHARE

धार्मिक आस्था जब सिर्फ दिखावे के लिए हो तो आप बुरी तरह से घेर लिए जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ कांग्रेस नेता शशि थरूर के साथ। शशि थरूर को जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की जन्म जयंती पर शुभकामना संदेश देने का ख्याल आया। ट्विटर के जरिए उन्होंने अपना संदेश दिया लेकिन संदेश के साथ तस्वीर सही लगे इसका या तो उन्हें ध्यान नहीं रहा, या भगवान महावीर के बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। ऐसे में शशि थरूर के साथ क्या होता? वही हश्र हुआ जो ट्विटर पर अक्सर कांग्रेस नेताओं का होता है। थरूर को लोगों ने धो डाला। ट्विटर पर उनके ‘धार्मिक ज्ञान’ की जमकर खिल्ली उड़ाई गई। लोगों ने तस्वीर के जरिए यह बताने की कोशिश की कि शशि थरूर जैसे नेता पता नहीं किस मौके पर क्या तस्वीर लगा दें। लोगों ने उनके ट्वीट का Reply करते हुए चुटकी ली है कि थरूर दिवाली पर नमाज की तस्वीर लगा बैठेंगे तो ईद पर हिंदू देवता की।

कॉमेडियन राहुल श्रीवास्तव ने तो यह बताने की कोशिश की है कि शशि थरूर महात्मा गांधी जयंती और चिल्ड्रेन्स डे के शुभकामना संदेश में किसकी तस्वीरें लगा सकते हैं। आप खुद देख लीजिए:

अपने ट्विटर हैंडल के हेडर फोटो में  शशि थरूर ने लिख रखा है ‘WHY I AM A HINDU’ लेकिन धार्मिक शुभकामना संदेश देने में वो जिस तरह की लापरवाही करते हैं, उससे साफ है कि धार्मिक आस्था का इस्तेमाल भी वो राजनीति के लिए कर रहे हैं। शायद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने नेताओं को पहली शिक्षा यही दी है कि राजनीति में धर्म का जितना भी इस्तेमाल कर सकते हो, करो और यह इस्तेमाल किस तरह से हो रहा है सब देख रहे हैं।  

Leave a Reply