Home चटपटी आलू की फैक्ट्री के बाद राहुल लाएंगे मेड इन लखनऊ आम- देखिए...

आलू की फैक्ट्री के बाद राहुल लाएंगे मेड इन लखनऊ आम- देखिए वीडियो

SHARE

 

आलू की फैक्ट्री के बाद राहुल गांधी अब मेड इन लखनऊ आम लाएंगे। उत्तर प्रदेश में एक चुनावी सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वे चाहते हैं कि विदेश में जब कोई व्यक्ति आम खरीदे और डिब्बे में देखें तो उसपर लिखा हो मेड इन लखनऊ। इस पर राहुल की सभा में ठहाके लगने लगे। सभा में बैठे लोगों ने चुटकी ली कि भैया आम बनता नहीं पेड़ पर फलता है। इसके बाद राहुल को अपनी गलती की एहसास हुआ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वादा किया कि उनकी सरकार बनी तो मेड इन उत्तर प्रदेश आम दुनिया भर में बिकेगा। ये आम उत्तर प्रदेश से सीधे जहाज से अमेरिका जाएगा। आप भी सुनिए-

राहुल इससे पहले भी आलू की फैक्ट्री लगाने की बात पर हंसी के पात्र बन चुके हैं। राहुल अक्सर अपनी हरकतों से सोशल मीडिया पर पप्पू बन जाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान पिछले दिनों उनपर तंज कसते हुए कहा था कि जब किसानों की बात आती है तो एक कुनबा ऐसा है जिसका सपना है फैक्ट्री में आलू बनाने का…फैक्ट्री में आलू बनाने वाले हैं…ऐसे कुनबे को, जिसे यह नहीं पता कि किसान खून पसीने से आलू उगाता है, उनसे उम्मीद ठीक नहीं है।

आप भी देखिए राहुल क्यों नहीं खोल सकते आलू की फैक्ट्री-

(वीडियो सौजन्य: न्यूजलूज)

Leave a Reply