Home नरेंद्र मोदी विशेष मोदी का सामना करने के लिए कांग्रेस की आखिरी कोशिश, राहुल की...

मोदी का सामना करने के लिए कांग्रेस की आखिरी कोशिश, राहुल की नाकामी के बाद अब प्रियंका पर दांव

SHARE

लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सामना करने में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाकामी के चलते कांग्रेस को प्रियंका गांधी वाड्रा को मैदान में उतारना पड़ा है। प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाकर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस को अपनी वंशवादी राजनीति के तहत प्रियंका गांधी वाड्रा को कभी न कभी राजनीति में उतारना ही था लेकिन इससे कांग्रेस कार्यकर्ता के सामने दोहरी परेशानी खड़ी हो गई है।

Image result for priyanka gandhi priyanka gandhi

 

अब तक उन्हें केवल राहुल गांधी की नाकामी का जबाव देना पड़ता था लेकिन अब उन्हें प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट के घोटालों का भी बचाव करना पड़ेगा। हम आपको बता दें कि सरकारी और किसानों जमीन हथिया कर उसे महंगे दामों में बिल्डरों को बेचने और हथियारों के सौदागर से संबंध के मामलों में रॉबर्ट आरोपी हैं और जांच एजेंसियां इन पर कार्रवाई कर रही है।

खानदानी राजनीति  

जवाहरलाल नेहरू     कांग्रेस अध्यक्ष

इंदिरा गांधी            कांग्रेस अध्यक्ष

राजीव गांधी            कांग्रेस अध्यक्ष

सोनिया गांधी           कांग्रेस अध्यक्ष

राहुल गांधी             कांग्रेस अध्यक्ष

प्रियंका गांधी वाड्रा     कांग्रेस महासचिव

वाड्रा  के घोटाले 

  • राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाला
  • हरियाणा में डीएलएफ-स्काइलेट जमीन घोटाला
  • भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी से संबंध

Leave a Reply