Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी ने दी सांसद भोला सिंह को श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने दी सांसद भोला सिंह को श्रद्धांजलि

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा सांसद भोला सिंह के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिवंगत नेता के आखिरी दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भोला सिंह के निधन पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘बेगूसराय से लोकसभा सदस्य श्री भोला सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें समाज की उत्कृष्ट सेवा और बिहार के विकास की दिशा में प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी उनके परिवार और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना है।

भोला सिंह बिहार के बेगूसराय से लोकसभा सांसद थे। सिंह का शुक्रवार को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। भोला सिंह को खराब स्वास्थ्य के चलते तीन दिन पहले राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 79 वर्ष के थे। वह बिहार सरकार में मंत्री रहने के अलावा बेगूसराय से 8 बार विधायक भी रह चुके थे।

Leave a Reply