Home समाचार ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के लिए पीएम मोदी ने महिला नौसेना अधिकारियों को...

‘नाविका सागर परिक्रमा’ के लिए पीएम मोदी ने महिला नौसेना अधिकारियों को दी बधाई

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए कई प्रयास किए हैं। लेकिन उनकी सोच सिर्फ महिलाओं की सशक्तिकरण तक सीमित नहीं है बल्कि इससे एक कदम आगे है। वे कहते हैं कि अब मुद्दा महिलाओं के विकास का ही नहीं बल्कि महिलाओं के नेतृत्व में विकास का है। दरअसल पीएम मोदी की पहल ने महिलाओं में विश्वास भरने के साथ ही भरोसा भी उत्पन्न किया है। वे महिलाओं को यह यकीन दिलाने में भी सफल रहे हैं कि सम्मान और विकास के बारे में सोचने और कुछ कर गुजरने वाला एक व्यक्ति सरकारी तंत्र के उच्च शिखर पर बैठा है जो नारी शक्ति के साथ खड़ा है।

इसी भरोसे और विश्वास के साथ आज (10 सितंबर) भारतीय नौसेना की 6 महिला अफसरों ने दुनिया की अपनी यात्रा ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने इन महिला अफसरों को शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी ने टि्वटर पर लिखा, ”आज विशेष दिन है। नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी से दुनिया का चक्कर लगाने की यात्रा शुरू की।”

इस टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी कर रही हैं। उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी.स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी.ऐश्वर्या और पायल गुप्त हैं। पीएम मोदी ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”पूरा देश एक साथ मिलकर नाविका सागर परिक्रमा की टीम को शुभकामनाएं दे रहा है और उनकी इस असाधारण यात्रा के लिए शुभेक्षा।”

महिला टीम ने अपनी यात्रा गोवा के तट से शुरू की है। इनकी यात्रा दुनिया के विभिन्न सागरों से होते हुए मार्च, 2018 में समाप्त होगी। यह पूरी यात्रा पांच चरणों में पूरी होगी। इस दौरान टीम अपने पोत के साथ राशन और मरम्मत के काम के लिए ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फॉकलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बंदरगाहों पर रुकेगी। प्रधानमंत्री ने ‘नाविका सागर परिक्रमा’ की टीम को शुभकामनाएं देने और उनका उत्साह बढ़ाने की देशवासियों से अपील की। उनके इस अपील का असर भी दिखा और ट्विटर पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आईं। आइये देखते हैं कुछ चुनिंदा प्रतिक्रियाएं-

Leave a Reply