Home समाचार Photos: पीएम मोदी ने असम में की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा

Photos: पीएम मोदी ने असम में की बाढ़ की स्थिति की समीक्षा

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को असम में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ की स्थिति पर एक उच्चस्तरीय बैठक भी की। प्रधानमंत्री ने असम के साथ अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड तथा मणिपुर में चल रहे राहत कार्यों की भी समीक्षा की।

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 2-2 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ के कारण गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए भी 50,000-50,000 रूपये की सहायता की घोषणा की।

पूर्वोत्तर के ज्‍यादातर इलाके इस समय भारी बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में हैं। असम में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे ठीक हो रही है। असम में इस साल बाढ़ से 29 जिलों की 25 लाख आबादी प्रभावित हुई है और कम से कम 82 लोग मारे जा चुके हैं।

Leave a Reply