Home विपक्ष विशेष मिजोरम में कांग्रेस की हार के साथ कांग्रेस मुक्त हुआ पूर्वोत्तर

मिजोरम में कांग्रेस की हार के साथ कांग्रेस मुक्त हुआ पूर्वोत्तर

SHARE

कांग्रेस पूर्वोत्तर में अपना आखिरी किला भी गंवा बैठी है। वर्ष 2013 के चुनाव में 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में 34 सीटों का प्रचंड बहुमत प्राप्त करने वाली कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सिर्फ 7 सीटों पर सिमट गई है।कांग्रेस से ज्यादा सीटें तो ‘अन्य’ ने जीती है। दूसरी ओर, नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस-NEDA- के घटक दल मिजो नेशनल फ्रंट ने 27 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है।

पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी किला ध्वस्त

मिजोरम में अब एमएनएफ की सरकार बनने जा रही है। वहीं कांग्रेस मिजोरम में बुरी तरह से हार चुकी है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर में कांग्रेस का आखिरी किला मिजोरम भी बुरी तरह से ढह गया है। या यूं कहें कि पूर्वोत्तर कांग्रेस मुक्त हो चुका है। इस चुनाव में भाजपा ने मिजोरम विधानसभा में अपना खाता खोल लिया है।

असम विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी के नेतृत्व में ही पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन- NEDA- का गठन हुआ था। लोगों ने सिरे से कांग्रेस को नकार दिया है। कांग्रेस से ज्यादा सीटें जीतने वाले अन्य के खाते में इस बार 9 सीटें आई हैं। इन 9 सीटों में से 1 सीट बीजेपी के खाते में भी गई है।नॉर्थ ईस्ट में असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और अब मिजोरम में कांग्रेस हार चुकी है।

Leave a Reply