Home चुनावी हलचल अमेरिका में भी गूंज रहा ‘नमो-नमो दामोदर मोदी’ नारा, आप भी देखिए

अमेरिका में भी गूंज रहा ‘नमो-नमो दामोदर मोदी’ नारा, आप भी देखिए

SHARE

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अप्रवासी भारतीय अमेरिका में अभियान चलाकर नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। इन लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर सत्ता में लौटेंगे। इन लोगों का कहना है कि देश की सुरक्षा, आर्थिक विकास और भारत के भविष्य के लिहाज से यह लोकसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। अप्रवासी भारतीय इसके लिए जगह -जगह अभियान चला रहे हैं और नमो अगेन टी शर्ट पहन संगीत पर डांस भी कर रहे हैं। आप भी देखिए-

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मोदी प्रेम में भारत लौट आईं 21 साल से अमेरिका में रह रही मंजरी
मोदी के पक्ष में प्रचार करने के लिए हजारों की संख्या में प्रवासी भारतीय अपनी नौकरी और घर-बार छोड़कर भारत आए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 21 साल से अमेरिका में रह रही मंजरी गंगवार केवल मोदी को फिर से पीएम बनता देखने के लिए भारत आई हैं। यूपी के एटाकी मूल निवासी मंजरी अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी तक का नाम नहीं जानती, लेकिन मोदी के पक्ष में प्रचार कर रही हैं। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रहे सुधींद्र हेब्बर ने अपनी नौकरी छोड़ दी क्योंकि वह मोदी के समर्थन में वोट देना चाहते हैं। वे 23 मई तक भारत में रहेंगे और फिर ऑस्ट्रेलिया लौटकर अपने लिए दूसरी नौकरी तलाश करेंगे।

एनआरआई भी कर रहे मोदी का प्रचार

  • करीब 1700 एनआरआई, जिनमें डॉक्टर, इंजीनियर, बिजनेसमैन, आईटी प्रोफेशनल आदि शामिल हैं, मोदी के पक्ष में डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए भारत आए हैं।
  • अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रवासी भारतीय फ्लैश मॉब डांस और चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के अलावा वोटर्स से फोन पर मोदी के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया से भारत आए श्रीलता और उनके पति कर्नाटक में बीजेपी उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं क्यों कि मोदी के पीएम बनने से विदेशों में भारतीयों का गर्व बढ़ा है।
  • अमेरिका के ह्यूस्टन के 70 वर्षीय रमेश शाह तेलंगाना के गांवों में मतदाताओं से देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत पर बात करते हैं।

 

Leave a Reply