Home विपक्ष विशेष देखिए, कांग्रेस ने कैसे देश के चप्पे-चप्पे पर लिख दिया नेहरू-गांधी परिवार...

देखिए, कांग्रेस ने कैसे देश के चप्पे-चप्पे पर लिख दिया नेहरू-गांधी परिवार का नाम

SHARE

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की आज देश के सिर्फ चार राज्यों राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सरकार है। यानी देश की 125 करोड़ आबादी की तुलना में देखें तो कांग्रेस शासित प्रदेश की आबादी 10 करोड़ भी नहीं है। ऐसा भी कह सकते हैं कि कांग्रेस पार्टी महज देश की 7 से 8 प्रतिशत लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। एक न्यूज पोर्टल की खबर के मुताबिक आपको यह जानकर हैरानी होगी की देश में 400 से अधिक सरकारी योजनाओं, शिक्षण संस्थाओं, खेल पुरस्कारों, हवाईअड्डों, बंदरगाहों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों आदि का नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर हैं।

जाहिर है कि आजादी के 70 वर्षों में कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा 53 वर्षों तक देश पर राज किया है, और इसमें भी 38 साल तो नेहरू-गांधी परिवार के ही प्रधानमंत्री बने हैं। मतलब साफ है कि नेहरू-गांधी परिवार ने अपने शासन काल के दौरान देश के चप्पे-चप्पे पर गांधी परिवार के लोगों का नाम चस्पा कर दिया है। इस लेख में आपको जो बताने वाले हैं उससे आपको कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की असलियत का पता चलेगा। आपको यह भी अंदाजा होगा कि किस तरह नेहरू-गांधी परिवार के लोगों ने खुद को अजर-अमर करने के लिए पूरे देश में अपने नाम अंकित करा दिए।

1-पूर्व की केंद्र सरकारों ने 17 योजनाओं के नाम गांधी परिवार के लोगों के नाम पर रखे।

2- देश में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार समेत 26 खेल पुरस्कार गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं। जाहिर है कि इन लोगों को खेल से कोई नाता समझ में नहीं आता है।

3- खेल पुरस्कार ही नहीं दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडिम, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम समेत 17 स्पोर्ट्स स्टेडियम और खेल मैदानों का नाम इसी परिवार के सदस्यों के नाम पर रखे गए हैं।

4- दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत देश के 9 हवाईअड्डों और बंदरगाहों का नाम नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं।

5- देश मे 4 पॉवर प्लांट के नाम गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं।

6-दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी समेत देशभर के 99 विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर हैं।

7- राष्ट्रीय महत्व के 41 पुरस्कारों को गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर रखा गया है।

8- देशभर में विद्यार्थियों को ऐसी 17 छात्रवृत्ति और फेलोशिप दी जाती हैं, जो इंदिरा गांधी समेत उनके परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम पर हैं।

9- महाराष्ट्र का संजय गांधी नेशनल पार्क, तमिलनाडु की इंदिरा गांधी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, भोपाल का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय समेत देशभर में 17 नेशनल पार्क, फॉरेस्ट रिजर्व और संग्रहालयों का नाम गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं।

10- दिल्ली का राजीव गांधी कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट, अलीगढ़ का जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत देशभर में 37 मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों का नाम गांधी परिवार का सदस्यों के नाम पर हैं।

11- 35 दूसरे संस्थानों का नाम भी गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर रखा गया है।

12-दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों में 37 भवनों और सड़कों का नाम भी नेहरू-गांधी परिवार के सदस्यों के नाम पर रखा गया है।

13-कर्नाटक सरकार ने गांधी परिवार के प्रति अपनी चमचागीरी को दर्शाते हुए 49 योजनाओं और पॉलिसी इस परिवार के सदस्यों के नाम पर शुरू कीं।

इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी नेहरू-गांधी खानदान के सदस्यों के जन्मतिथि को राष्ट्रीय पर्व बना दिया और पुण्यतिथि को राष्ट्रीय शोक का दिन। कांग्रेस की सरकारों ने देश को आजाद कराने में जवाहरलाल नेहरू के समान योगदान देने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री जैसे कई नेताओं के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया गया।

Leave a Reply