Home समाचार प्रधानमंत्री मोदी देंगे मुंबई को कई सौगात

प्रधानमंत्री मोदी देंगे मुंबई को कई सौगात

SHARE
फाइल फोटो

नोटबंदी के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल शनिवार, 24 दिसंबर, 2016 को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई आ रहे हैं यहां प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मुंबई से सटे अरब सागर में छत्रपति शिवाजी स्मारक के लिए भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा दो मेट्रो लाइन समेत कई परियोजनाओं की सौगात मुंबई को देंगे।

विश्व की सबसे बड़ी होगी मराठा सम्राट की प्रतिमा 

मुंबई से सटे अरब सागर के किनारे छत्रपति शिवाजी मेमोरियल बनने वाला है। इसमें हिन्दू ह्रदय सम्राट वीर शिवाजी की प्रतिमा बनेगी। प्रतिमा की ऊंचाई 400 फीट होगी। यह प्रतिमा विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। इसे बनाने में 3600 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसका निर्माण महाराष्ट्र सरकार करा रही है।

दक्षिण मुंबई व रायगढ़ को जोड़ने के लिए ट्रांस हार्बर लिंक

प्रधानमंत्री मोदी मराठा सम्राट के स्मारक के अलावा 22 किमी लंबे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक प्रोजक्ट की भी आधारशिला रखेंगे। ये प्रोजेक्ट रायगढ़ जिले से दक्षिण मुंबई को जोड़ेगा। पीएम बिजनेस हब बांद्रा-कुर्ला से शहर की कनेक्टिविटी आसान करने के उद्देश्य से बनने वाले कालांगर फ्लाइओवर का भी शिलान्यास करेंगे।

दो नई मेट्रो लाइन का शिलान्यास

पीएम मोदी मुंबई में दो नई मेट्रो लाइनों का शिलान्यास करेंगे। इसमें 23.5 किमी लंबी मैट्रो लाइन डीएन नगर से मनखुर्द तक बेनेगी जबकि दूसरी लाइन वड़ाला, थाने से कसरवाडावली तक जाएगी। इसकी लंबाई 32 किमी होगी। इन दोनों मेट्रो लाइनों के चलने के बाद मुंबई की लोकल ट्रेन और सड़के के ट्रैफिक में राहत मिलने की उम्मीद है।

एनआईएसएम की रखी जाएगी आधारशिला, पुणे को भी मिलेगी मेट्रो ट्रेन

पीएम रायगढ़ जिले में पातालगंगा में सेबी के नवनिर्मित राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) परिसर की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी बांद्रा कुर्ला परिसर में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। मुंबई के बाद प्रधानमंत्री पुणे जाएंगे। यहां वह पुणे मेट्रो की आधारशिला रखेंगे।

Leave a Reply