Home समाचार पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा भारत

पीएम मोदी के नेतृत्व में महाशक्ति के रूप में उभर रहा भारत

अमेरिकी विशेषज्ञों की राय में भाारत अब प्रमुख विश्व शक्तियों में शुमार, रिपोर्ट

SHARE

पिछले तीन सालों में भारत की आर्थिक नीति, विदेश नीति और रक्षा नीति में जिस तरह की स्पष्टता नजर आ रही इसे देश-दुनिया के विशेषज्ञों की सराहना मिल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत न केवल विश्व क्षितिज पर दमदार स्थिति में आया है बल्कि सामरिक और आर्थिक ताकत बन गया है। ‘सबका साथ, सबका विकास’ के एजेंडे के साथ बढ़ रहा भारत जहां घरेलू मोर्चे पर चुनौतियों से पार पाता जा रहा वहीं अपनी नीतियों और सक्रियता से विश्व के प्रमुख देशों में शुमार चुका है। अमेरिकी विशेषज्ञ भी अब यह मान रहे हैं कि बीते वर्षों में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरा है।

अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ रहा भारत
भारत ‘सफल या असफल’ के बारे में एक बहस के बीच विदेशी संबंधों के एक अमेरिकी टॉप थिंक-टैंक काउंसिल में भारत, पाकिस्तान और साउथ एशिया मामलों की वरिष्ठ सदस्य अलीसा एयर्स ने अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा है कि भारत की अर्थव्यवस्था उसे व्यापक वैश्विक महत्व और देश की सैन्य क्षमताओं के विस्तार तथा आधुनिकीकरण के लिये ऊर्जा दे रही है। उन्होंने लिखा, ”भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर वैश्विक उछाल दिया है। इसकी मदद से भारत अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार और आधुनिकीकरण कर रहा है।”

प्रमुख वैश्विक ताकत बन रहा भारत
अलीसा एयर्स के अनुसार आर्थिक, मानवीय विकास और सामाजिक बराबरी को हासिल करने के लिए जूझ रहा भारत, चीन जैसा ही नजर आता है। चीन की तरह भारत भी वैश्विक ताकत के रूप में उभर रहा है, हालांकि अभी घरेलू मोर्चे पर कई चुनौतियां मौजूद हैं और घरेलू एजेंडा को खत्म करना बाकी है।

वैश्विक मंच पर अब मुखर है भारत
फोर्ब्स में छपे आर्टिकल में अलीसा कहती हैं, ”पिछले वर्षों में भारत दुनिया भर में विदेशी और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक नीतियों के संदर्भ में एक बड़ा कारक बनकर उभरा है और अब वैश्विक मंच पर अब भारत ज्यादा मुखर दिखाई दे रहा है। दरअसल भारत खुद को एक ‘प्रमुख शक्ति’ के रूप में देख रहा है।”

‘सपनों’ के साथ आगे बढ़ रहा भारत
मध्य पूर्व और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के विश्लेषक फ्रिट्ज लॉज ने ‘द सिफर ब्रीफ’ में एक लेख में भी भारत की प्रशंसा की है और पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की है। फ्रिट्ज लॉज ने लिखा, ”पीएम नरेंद्र मोदी भारत को आर्थिक, सैन्य, भू-राजनीतिक शक्ति से योग्य बनाने के अपने सपने के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

Image result for स्वतंत्रता दिवस पीएम मोदी

Leave a Reply