Home समाचार कर्ज माफी पर कितने झूठ बोलेगी कांग्रेस?

कर्ज माफी पर कितने झूठ बोलेगी कांग्रेस?

SHARE

मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस अपनी गलती छिपाने के लिए एक के बाद एक झूठ बोल रही है। किसानों को कर्ज माफी का फायदा तो नहीं मिला, कर्ज की वसूली के लिए उन्हें रोज नोटिस मिल रहे हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि कर्ज माफी की प्रक्रिया लंबी होती है और इसमें बैंकों की भी भूमिका होती है। इसलिए अकेले सरकार को दोष देना ठीक नहीं है। अब कमलनाथ को कोई यह बताए कि यह तो उन्हें तब बताना चाहिए था जब उनकी पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनावों के दौरान पूरे राज्य में घूमकर 10 दिन के अंदर कर्ज माफी नहीं होने पर सीएम बदलने का दावा कर रहे थे। बीजेपी के आरोपों से परेशान होकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कह दिया कि शिवराज सिंह चौहान के भाई का कर्ज भी माफ हुआ है, लेकिन यह बोलकर कांग्रेस खुद फंस गई है। इससे कर्ज माफी की पूरी प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। कारण यह है कि शिवराज के भाई टैक्स भरते हैं और ऐसे लोगों को कर्ज माफी का लाभ मिल ही नहीं सकता।

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस सरकार का किसानों से भद्दा मजाक

देखिए कांग्रेस के झूठों का पुलिंदा

  • झूठ नं. 1- राज्य के सभी किसानों के कर्ज माफ हो गए हैं।
    सच्चाई- कर्ज माफ नहीं हुए, किसानों को बैंक के नोटिस मिल रहे हैं, पुलिस परेशान कर रही है।
  • झूठ नं.2- सरकार बनते ही 10 दिन में कर्ज माफी होगी।
    सच्चाई- सीएम कमलनाथ ने कहा यह संभव नहीं है।
  • झूठ नं.3- कर्ज माफी के 21 लाख हितग्राहियों की लिस्ट सौंपी।
    सच्चाई- अधिकतर नाम फर्जी हैं। जिन्हें फायदा मिला है, वे बिचौलिये और फर्जी किसान हैं।
  • झूठ नं.4- शिवराज सिंह चौहान के भाई का कर्ज माफ हुआ।
    सच्चाई- उन्होंने कर्ज माफी के लिए आवेदन ही नहीं किया।

 

Leave a Reply