Home समाचार पार्टी के 24 नेताओं ने राहुल गांधी को पत्र भेजकर पूछा- कौन...

पार्टी के 24 नेताओं ने राहुल गांधी को पत्र भेजकर पूछा- कौन चला रहा है प्रदेश कांग्रेस?

SHARE

लोकसभा चुनाव की हार से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है, राहुल गांधी ने भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस में भी गुटबाजी की खबर सामने आई है।
असल में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के 24 नेताओं ने राहुल गांधी से पत्र लिखकर पूछा है कि प्रदेश कांग्रेस कौन चला रहा है।

इन नेताओं ने लगातार हो रहे फैसलों के लेकर नाराजगी जताई है। दरअसल शुक्रवार को कांग्रेस ने ब्लॉक और जिला ऑब्जर्वर नियुक्त किए, इस पर नेताओ ने जवाब मांगा है कि जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित अस्पताल में भर्ती हैं तो फिर ये फैसले कौन ले रहा है।

पार्टी नेताओं को शक है कि पीछे से कुछ लोग प्रदेश कांग्रेस चला रहे हैं। वहीं दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शीला दीक्षित को लेटर लिखकर इन नियुक्तियों को रद्द करने को कहा है।

दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र कोचर ने सफाई देते हुए कहा कि शीला दीक्षित खुद ये सभी फैसले ले रही हैं।बहरहाल इस पूरी घटना से कांग्रेस में हो रही गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। दिल्ली में कुछ महीनों के बाद ही विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में कांग्रेस में हो रही गुटबाजी पार्टी की चिंता बढ़ा रही है।

Leave a Reply