Home विपक्ष विशेष देखिए… महिलाओं का कितना सम्मान करती है कांग्रेस

देखिए… महिलाओं का कितना सम्मान करती है कांग्रेस

SHARE


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज यह जानने की कोशिश करते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी महिलाओं का कितना सम्मान करती है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि कांग्रेस पार्टी के नेता महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने और उनका मजाक उड़ाने खुद की शान समझते हैं। कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति कितनी घिनौनी सोच रखते हैं लगातार इसके उदाहरण सामने आते रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हों, शशि थरूर या फिर दिग्विजय सिंह सबने महिलाओं पर ओछे बयान दिये हैं। जाहिर है कि जब राहुल गांधी ही महिलाओं पर शर्मनाक बयान देने में आगे रहे हों तो बाकी नेता पीछे क्यों रहेंगे।

क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं- राहुल गांधी 
राहुल ने 10 अक्टूबर, 2017 को वडोदरा में लोगों से यह पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं स्कर्ट पहने दिखती हैं? इससे पहले भी वो महिलाओं के प्रति अपनी नफरत को दर्शा चुके हैं। 2014 में राहुल गांधी के उस बयान पर जबरदस्त हंगामा हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि जो लोग मंदिर में देवी पूजा करने जाते हैं, वही लोग बसों में लड़कियों को छेड़ते हैं।

थरूर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का उड़ाया था मजाक
हाल ही में जब देश मिस वर्ल्ड के एक और ताज मिलने की खुशी में डूबा होता है और लोग मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की बधाइयां दे रहे थे। तब कांग्रेस के नेता शशि थरूर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का मजाक उड़ा रहे थे। उन्होंने छिल्लर को चिल्लर कहकर कटाक्ष किया था। थरूर की गंदी सोच उनके 19 नवंबर, 2017 के ट्वीट से झलकती है जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! बीजेपी को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई हैं।’

दिग्विजय ने अपनी पार्टी की सांसद को कहा था ‘टंच’ माल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इंदौर में 27 जुलाई, 2013 को अपनी ही पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन पर sexist remark दिया। उन्होंने नटराजन को टंच माल कहकर संबोधित किया था।

रेणुका-शीला भी कम नहीं
कांग्रेस की महिला नेताओं की भी सोच ज्यादा अलग नहीं। 2008 में युवा पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद एक सवाल के जवाब में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कह डाला था, “महिलाओं को ज़्यादा एडवेंचर्स नहीं होना चाहिए।” वहीं एक और महिला कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को लेकर बुलंदशहर में कहा था ‘रेप तो चलते ही रहते हैं ’(Rape is common)

बोत्सा सत्यनारायण और अभिजीत के बयान से मचा था हंगामा
कांग्रेस ने महिलाओं के जले पर नमक छिड़कने वाले सैकड़ों बयान दिये हैं। दिसंबर, 2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले को लेकर आंध्र प्रदेश कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष बोत्सा सत्यनारायण ने कहा था कि रेप से बचने के लिए औरतों को घर के अंदर ही रहना चाहिए। कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने निर्भया गैंगरेप कांड के बाद महिला प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि प्रदर्शन के बाद ये महिलाएं रात को मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी।

निरुपम ने स्मृति ईरानी को ठुमके लगाने वाली कहा था
अब सवाल ये उठता है कि किया कांग्रेस पार्टी में महिलाओं के लिए कोई सम्मान है या नहीं? कांग्रेस के लिए फिल्म या टीवी से जुड़ी महिलाएं ठुमके लगाने वाली से ज्यादा नहीं हैं। दिसंबर 2012 में कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी को पैसे के लिए ठुमके लगाने वाली कहा था।

महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी के आदी हैं कांग्रेसी नेता
क्या कांग्रेस में महिला नेता अपने बारे में अपने ही नेताओं के गंदे बयान सुनने की अभ्यस्त हो चुकी हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुलोचना दास पर तो टिप्पणी करते हुए ये कह डाला था कि मुझे पता है किसे खुश करके आप कांग्रेस की प्रवक्ता बनी हैं।

कांग्रेसी नेता शर्मसार करने वाली टिप्पणी
महिलाओं के निजी से निजी विषय पर भी कांग्रेसी नेता शर्मसार करने वाली टिप्पणी से बाज नहीं आए हैं। 28 मार्च 2017 को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एम एम हसन ने कहा था कि मासिक धर्म अपवित्र होता है और महिलाओं को उन दिनों में किसी भी पूजा या इबादत की जगह पर नहीं जाना चाहिए।

राज्यसभा में सुशील कुमार शिंदे की अभद्र टिप्पणी
राज्यसभा में चर्चा के दौरान सुशील कुमार शिंदे ने एसपी सांसद जया बच्चन पर कहा था कि…बहन यह गंभीर मामला है इसे गंभीरता से सुनो, यह कोई फिल्म का विषय नहीं है।

श्रीप्रकाश जायसवाल का विवादित बयान
कांग्रेस के सीनियर लीडर श्रीप्रकाश जायसवाल ने पाकिस्तान पर टी-20 की जीत पर कहा था कि जैसे-जैसे समय के साथ जीत की खुशी कम हो जाती है वैसे ही समय के साथ पत्नी के चार्म में भी कमी आ जाती है।

जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, पुरुष नहीं छेड़ेगा
भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने 24 अप्रैल, 2013 को विवादित बयान दिया। कटारे ने कहा कहा कि जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा।

दलित महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान
कानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजाराम पाल ने 4 नवंबर, 2016 को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता है। इन महिलाओं को हमारे घर के अंदर ही नहीं, बेडरूम तक आने की इजाजत है। यहां ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो।”

Leave a Reply