Home चटपटी धोनी की तस्वीर के साथ प्रियंका ने यह क्या कर डाला!

धोनी की तस्वीर के साथ प्रियंका ने यह क्या कर डाला!

SHARE

कांग्रेस ने सोमवार को तेल की कीमतों को लेकर भारत बंद बुलाया था। बंद के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर रीट्वीट कर यह दावा किया कि वह भी भारत बंद में शामिल थे।

सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में धोनी अपनी पत्नी साक्षी और कुछ लोगों के साथ एक पेट्रोल पंप पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि धोनी ने भी भारत बंद में हिस्सा लिया और पेट्रोल पंप पर लोगों के साथ बातचीत की। इस तस्वीर को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमिटी की सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण ठाकुर ने शेयर किया जिसे प्रियंका चतुर्वेदी ने रीट्वीट किया। बाद में जब लोगों ने इसे फेक न्यूज बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया तो अरुण ठाकुर ने इसे डिलीट कर दिया।

असल में ये तस्वीरें अगस्त महीने की हैं जब धोनी अपने परिवार के साथ एक विज्ञापन शूट के लिए शिमला गए थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में मौजूद एक पेट्रोल पंप पर कुछ समय बिताया था। यह पेट्रोल पंप शिमला के विकास नगर में है।

Leave a Reply