Home झूठ का पर्दाफाश तो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाला था मुजफ्फरपुर कांड का...

तो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाला था मुजफ्फरपुर कांड का मुख्य आरोपी!

SHARE

बिहार के मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में हुए यौन शोषण के मामले को लेकर कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी ने जमकर राजनीति की है। लेकिन, अब उनकी झूठ की कलई खुल चुकी है। दरअसल राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस जिस आरोपी का नाम लेकर बिहार की नीतीश सरकार को घेरना चाहते थे, खुद उसी ने कांग्रेस और उसके नेताओं की कथनी और करनी का पर्दाफाश कर दिया है। इस जघन्य कांड के मुख्य आरोपी ने दावा किया है कि वह कांग्रेस से डील कर रहा था, इसीलिए उसे फंसाया जा रहा है।

क्या ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ नौटंकी करने आए थे राहुल?
ज्यादा दिन नहीं गुजरे हैं। आरजेडी ने मुजफ्फरपुर की घटना के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। इसमें आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को राज्य सरकार का संरक्षण मिलने का भी आरोप लगाया था। बिहार की इस राजनीति में कूदने में राहुल गांधी ने जरा भी देरी नहीं की थी। इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर नीतीश सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी निशाना साधने की कोशिश की थी।

यौन शोषण कांड के आरोपी ने खोली कांग्रेस के दोमुंहेपन की पोल
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ने खुलासा कर दिया है कि वो तो कांग्रेस में ही शामिल होने वाला था। उसने कहा है, “मैं कांग्रेस में शामिल होने की सोच रहा था और मैं मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ता, यह भी लगभग तय था। यह इसके चलते भी हो रहा है। “ सवाल उठता है कि ब्रजेश ठाकुर की कांग्रेस में किससे डील चल रही थी? कांग्रेस पार्टी उसके तार जेडीयू से जुड़े होने के आरोप लगाती है, क्या ब्रजेश के दावे से यह साबित नहीं होता है कि खुद राहुल गांधी की पार्टी के तार ही उससे जुड़े हुए हैं?

गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड की जांच अभी हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई कर रही है।

महिलाओं के हक को लेकर सिर्फ नौटंकी करती है कांग्रेस: हकीकत जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए

Leave a Reply