Home नरेंद्र मोदी विशेष हरियाणा में मोदी लहर का जलवा, पांचों नगर निगम पर भाजपा का...

हरियाणा में मोदी लहर का जलवा, पांचों नगर निगम पर भाजपा का कब्जा

SHARE

हरियाणा में मोदी लहर का जलवा देखने के मिला है। हरियाणा पांच नगर निगमों- पानीपत, यमुनानगर, करनाल, हिसार और रोहतक में मेयर पद पर भाजपा ने कब्जा जमा ला है। आपको बता दें कि पांचों नगर निगमों में 16 दिसंबर को मतदान हुआ था। बुधवार को हुई मतगणना में पांचों नगर निगम में भाजपा के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी हुए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने स्थानीय निकाय चुनाव 2018 के दौरान मेयर पदों पर भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों तथा पार्टी की कड़ी मेहनत से जीत हासिल हुई है।

पानीपत नगर निगम मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी अवनीत कौर ने रिकॉर्ड 74 हजार 940 वोटों से विजय प्राप्त की है। करनाल में भाजपा उम्मीदवार रेणु बाला गुप्ता 9,348 वोट से जीती हैं। यमुनानगर में भाजपा के मदन चौहान ने 40 हजार 678 वोट व हिसार में गौतम सरदाना ने 28 हजार 91 वोट से जीत हासिल की है। हैं। रोहतक में भाजपा उम्मीदवार मदन मोहन गोयल 14 हजार 776 वोटों से विजयी हुए हैं।

Leave a Reply