Home समाचार राहुल गांधी को भारी पड़ा अपना बयान, भाजपा ने 11 तरीकों से...

राहुल गांधी को भारी पड़ा अपना बयान, भाजपा ने 11 तरीकों से किया पलटवार

SHARE

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया। जवाब देने में भाजपा भी पीछे नहीं रही और राहुल पर जोरदार पलटवार किया। असल में राहुल ने नोटबंदी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की थी। भ्रष्टाचार और कालेधेन के खिलाफ चलाए जा रहे नोटबंदी अभियान को पटरी से उतारने के लिए उन्होंने 11 सवालों के जवाब मांगे। लेकिन भाजपा ने पलटवार करते हुए उनसे सवाल पूछा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह दोहरा व्यवहार क्यों दिखा रहे हैं?

भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल चोरों को बचाना चाहते हैं। अगस्ता वेस्टलैंड मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जांच आपके घर की चौखट पर जा पहुंची है, कांग्रेस बताए कि 2जी और कॉमनवेल्थ घोटाले में मोटा माल किसने खाया?

राहुल गांधी ने भाजपा के सामने 11 मांगें रखी थी। जिसमें 8 नवंबर के बाद कितना काला धन आया, कितना आर्थिक नुकसान हुआ, किसानों का कर्ज माफ होना चाहिए, समर्थन मूल्य पर बोनस दिया जाए, मनरेगा की दिहाड़ी दोगुना करे, बैंक से पैसे निकालने की सीमा खत्म होनी चाहिए, वाली मांग शामिल है।

इसके बाद भाजपा ने भी राहुल गांधी पर किए 11 वार-

  1. लोगों के बीच राहुल गांधी की विश्वसनीयता नहीं है।
  2. राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं।
  3. राहुल गांधी आरोपों में घिरे हुए हैं और उससे ध्यान हटाने के लिए बीजेपी पर आरोप लगा रहे हैं।
  4. राहुल गांधी को बताना चाहिए कि चॉपर स्कैम में मोटा माल किसने खाया।
  5. चॉपर घोटाले की जांच राहुल गांधी के घर तक पहुंची।
  6. नोटबंदी से हुई मौतों पर दुख लेकिन कांग्रेस लोगों की मौत पर राजनीति करती है।
  7. 2012 में कांग्रेस ने काले धन पर एसआईटी क्यों नहीं बनाई।
  8. केजरीवाल कांग्रेस के कर्ण हो गए हैं।
  9. कांग्रेस शासन में ढाई लाख से ज्यादा किसानों ने खुदकुशी की।
  10. देश के किसान को सुरक्षा कवच दे रहे हैं।
  11. हमारी सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया, किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड दिए।

Leave a Reply