Home चुनावी हलचल भारतीय साहित्यकार संगठन ने की मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने...

भारतीय साहित्यकार संगठन ने की मतदाताओं से प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने की अपील

SHARE

भारतीय साहित्यकार संगठन ने लोकसभा चुनाव 2019 में मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को समर्थन देने की अपील की है। शनिवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में भारतीय साहित्यकार संगठन की ओर से एक अपील जारी की गई। भारतीय साहित्यकार संगठन की ओर से दयाप्रकाश सिन्हा, प्रो. कुमुद शर्मा, डॉ. नरेन्द्र कोहली, डॉ. सूर्यकांत बाली, श्रीमती चित्रा मुद्गल, डॉ. श्याम सिंह शशि, डॉ. कमल किशोर गोयनका, डॉ. रामशरण गौड़, डॉ विद्यानंद झा ‘ विदित’, श्री हरी जोशी, डॉ. बल्देव भाई शर्मा और डॉ अवनिजेश अवस्थी सहित 410 साहित्यकारों ने प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में अपील की है।

पढ़िए भारतीय साहित्यकार संगठन की ओर से जारी अपील-

वर्तमान लोकसभा-चुनाव के परिप्रेक्ष्य में हम भारत राष्ट्र के सभी साहित्यकारों और संपूर्ण देशवासियों से अपील करते हैं कि वे अपना बहुमूल्य वोट और समर्थन उस दल को दें, जिसने देश की राष्ट्रीय चेतना, आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा तथा स्वाभिमान की श्रीवृद्धि की है।

किसी भी देश के विकास के लिए यह आवश्यक है कि उसका संबंध विश्व के सभी देशों से मधुर और मजबूत रहे। हमें प्रसन्नता है कि आज हमारा देश विश्व-पटल पर एक सम्मानित स्थान रखता है और हमारे नेताओं को सम्मान से देखा जाता है। वर्तमान समय में विदेशों में देश के नागरिकों का स्वाभिमान बढ़ा है, हमारा आयात-निर्यात सुदृढ़ हुआ है और हम विकासशील देशों से कंधे-से-कंधा मिलाकर चल रहे हैं। जिस दल और उसके राजनेताओं ने इस दृष्टि से अपना संपूर्ण प्रयास किया है, हमारा वोट उनके लिए है।

हमारा वोट उसके लिए है, जिसने देश के युवाओं के लिए स्वरोजगार तथा कौशल विकास को परिवर्धित किया है, जिसने देश का चहुँमुखी विकास किया है और उन्नत शैक्षणिक वातावरण निर्मित किया है।

हमारा वोट उस दल को है, जो समाज के दलित-समाज, पिछड़ा-वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यकों के उत्थान एवं मान-सम्मान के लिए सिर्फ वादे ही नहीं करता, बल्कि उसे कार्यरूप में परिणत करता है अर्थात् ‘सबका साथ, सबका विकास’।

हमारे देश का पूर्वोत्तर भाग पाँच साल पूर्व तक मुख्यधारा से अलग-थलग पड़ा था, लेकिन आज वहाँ के लोग एक भारतवासी के रूप में स्वयं को सम्मानित अनुभव कर रहे हैं। इसीलिए हमारा वोट उसे है, जिसने इस वातावरण के निर्माण में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

सन् 1947 में अपने राजनीतिक स्वार्थ, सत्ता-लोलुपता तथा धर्म और संप्रदाय के नाम पर देश को विभाजित किया गया और फिर कश्मीर के नाम पर आतंकवाद और अलगाववाद को पनपने दिया गया। तुष्टीकरण के इस खेल में लाखों कश्मीरी हिंदुओं को अपने ही देश में, अपने ही घर में विस्थापन का दंश झेलना पड़ रहा है। तब की सरकारों ने हमारी बहू-बेटियों के साथ नृशंस बलात्कार की घटनाओं पर भी चुप्पी साध ली। इसीलिए हमारा वोट उसे है, जिसने न केवल देश के भीतर आतंकवादियों की नकेल कस दी है, अपितु विदेश में जाकर भी उसके नाकों चने चबवाए हैं, और जो कश्मीरी हिंदुओं की घर-वापसी का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

आज देश में अनेक अनैतिक मुद्दे वे लोग उत्पन्न कर रहे हैं, जो लोकतंत्र-विरोधी और मानवता-विरोधी हैं, जो सदैव मजहब तथा जाति-पाँति की राजनीति करते रहे हैं और जो सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का एजेंडा बनाते हैं। देशवासियों को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपके सुख के लिए नहीं, बस अपने सत्ता-सुख के लिए समाज में विभेद पैदा करते हैं। हमें सावधान रहने की जरूरत है ऐसे दल और राजनेताओं से, जो आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हैं और चहुँओर एक अराजक वातावरण के निर्माण में लगे रहते हैं। इसीलिए हमारा वोट सदाचारी और सत्यनिष्ठ राजनेताओं के लिए है।

भारतीय लोकतंत्र में संविधान का महत्त्व सर्वोपरि है। अतः हम सभी साहित्यकार देशवासियों से अपील करते हैं कि आप अपना बहुमूल्य वोट देश की अखंडता, सुरक्षा, स्वाभिमान, संप्रभुता, सांप्रदायिक सद्भाव, सर्वांगीण विकास आदि को बनाए रखने के लिए दें।

देश के हम सभी साहित्यकार केंद्र की सत्ता में योग्य, कर्मठ एवं समर्पित राष्ट्रसेवकों को पदस्थापित करने के लिए तथा ‘राष्ट्र और राष्ट्रवासी सर्वोपरि’ की अवधारणा को बनाए रखने के लिए एक सुदृढ़ तथा स्थायी सरकार बनाने में अपना महत्त्वपूर्ण वोट देने के लिए कृतसंकल्प हैं।

हम सभी साहित्यकार, देशवासियों से अपील करते हैं कि अखिल विश्व में अपने भारतवर्ष को प्रतिष्ठित करने, राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध एवं अंतिम जन तक विकास की नई धारा प्रवाहित करनेवाले यशस्वी नेता श्री नरेन्द्र मोदी को अपना समर्थन दें।

प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में अपील करने वाले साहित्यकार-

दिल्ली
1. डॉ. नरेंद्र कोहली, दिल्ली
2. श्रीमती चित्रा मुद्गल, दिल्ली
3. डॉ. रमानाथ त्रिपाठी, दिल्ली
4. प्रो. सूर्यकांत बाली, दिल्ली
5. डॉ. श्याम सिंह शशि, दिल्ली
6. डॉ. कमल किशोर गोयनका, दिल्ली
7. डॉ. अवनिजेश अवस्थी, दिल्ली
8. प्रो. कुमुद शर्मा, दिल्ली
9. डॉ. मनोज कुमार केन, दिल्ली
10. श्रीमती राजश्री आहूजा, दिल्ली
11. डॉ. भारत पवार, दिल्ली
12. श्री रामप्रकाश सिंह, दिल्ली
13. प्रो. कैलाश नारायण तिवारी, दिल्ली
14. श्री विनीत झा उत्पल, दिल्ली
15. डॉ. सुरेश गौतम, दिल्ली
16. श्रीमती प्रभा शर्मा भार्गव, दिल्ली
17. डॉ. भुवनेश्वर सिंहल, दिल्ली
18. डॉ. अजित कुमार पूरी, दिल्ली
19. श्री शशिकांत, दिल्ली
20. डॉ. कृष्णा शर्मा, दिल्ली
21. डॉ. पुष्पा सिंह ‘विसेन’, दिल्ली
22. डॉ रवि शर्मा मधुप, दिल्ली
23. आचार्य रामदना अनमोल, दिल्ली
24. श्री चन्द्र जी दूबे, दिल्ली
25. श्री गजेन्द्र सोलंकी, दिल्ली
26. श्री जय प्रकाश शर्मा, दिल्ली
27. डॉ. मुकेश अग्रवाल, दिल्ली
28. श्री अजय अनुराग, दिल्ली
29. श्री शांति कुमार स्याल, दिल्ली
30. श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, दिल्ली
31. डॉ. विनोद बब्बर, दिल्ली
32. डॉ. रविप्रकाश टेकचंदानी, दिल्ली
33. डॉ. जितेन्द्र वीर कालरा, दिल्ली
34. श्री महेश चंद्र शर्मा, दिल्ली
35. श्री संजीव सिन्हा, दिल्ली
36. श्रीमती मालती, दिल्ली
37. डॉ. मधुरिमा कोहली, दिल्ली
38. डॉ. सरस्वती बाली, दिल्ली
39. सुश्री नीता त्रिपाठी, दिल्ली
40. डॉ. अखिलेश द्विवेदी ‘अकेला’, दिल्ली
41. आचार्य अनमोल, दिल्ली
42. सुश्री पूनम माटिया, दिल्ली
43. सुश्री सरिता गुप्ता, दिल्ली
44. डॉ. आदेश त्यागी, दिल्ली
45. श्री मनोज कुमार शर्मा, दिल्ली
46. श्री प्रवीण आर्य, दिल्ली
47. सुश्री सुक्शम लता महाजन, दिल्ली
48. श्री जीत सिंह जीत, दिल्ली
49. श्री आनंद आदीश, दिल्ली
50. श्री जय सिंह आर्य, दिल्ली
51. डॉ. जसपाली चौहान, दिल्ली
52. डॉ. जाहिदुल दीवान, दिल्ली
53. डॉ. सुषमा प्रियदर्शनी, दिल्ली
54. डॉ. हेमंत कुकरेती, दिल्ली
55. डॉ. विजेंद्र सिंह, दिल्ली
56. डॉ. ज्ञानेन्द्र संतोष, दिल्ली
57. डॉ. प्रेमचंद पतंजलि, दिल्ली
58. डॉ. माला मिश्रा, दिल्ली
59. डॉ मधु लोमेश, दिल्ली
60. श्री विक्रम गुप्ता, दिल्ली
61. श्री विक्रम सिंह, दिल्ली
62. डॉ. रुद्रेश नारायण मिश्र, दिल्ली
63. डॉ. स्वदेश शर्मा, दिल्ली
64. डॉ. नागेंद्र कुमार, दिल्ली
65. श्री मनीष कुमार, दिल्ली
66. डॉ. मलखान सिंह, दिल्ली
67. श्री गोविंद पँवार, दिल्ली
68. डॉ. हरीश अरोड़ा, दिल्ली
69. श्री प्रेमपाल शर्मा (साहित्य अमृत), दिल्ली
70. डॉ. राहुल, दिल्ली
71. श्री संजय मिश्र, दिल्ली
72. डॉ. आनंद शर्मा, दिल्ली
73. सुश्री रेणु सैनी, दिल्ली
74. डॉ. वेद प्रकाश, दिल्ली
75. डॉ. चैन सिंह मीणा, दिल्ली
76. डॉ. वेद प्रकाश वत्स, दिल्ली
77. श्री इन्द्रनाथ चौधुरी, दिल्ली
78. श्री महेश चंद्र शर्मा, दिल्ली
79. डॉ. सीतेश आलोक, दिल्ली
80. प्रो. पूरनचंद टंडन, दिल्ली
81. डॉ. हरिबाला सुब्रमण्यम, दिल्ली
82. श्री नरेश शांडिल्य, दिल्ली
83. डॉ. रमाकांत शुक्ल, दिल्ली
84. डॉ. वीणा गौतम, दिल्ली
85. श्री अजय अनुराग, दिल्ली
86. डॉ. महेश, दिल्ली
87. डॉ. विजेंद्र कुमार, दिल्ली
88. डॉ. कमल कुमार, दिल्ली
89. डॉ. महेंद्र, दिल्ली
90. डॉ. रमा, दिल्ली
91. डॉ. संजय सिंह बघेल, दिल्ली
92. डॉ. संजय वर्मा, दिल्ली
93. डॉ. एस.एस. अवस्थी, दिल्ली
94. डॉ. सुरेश ऋतुपर्ण, दिल्ली
95. डॉ. त्र्यम्बक, दिल्ली
96. डॉ. सविलता यादव, दिल्ली
97. श्री आशीष कंधवे, दिल्ली
98. श्री ललित बिहारी गोस्वामी, दिल्ली
99. डॉ. गीता पांडेय, दिल्ली
100. डॉ. आशा शर्मा, दिल्ली
101. श्री सूर्य प्रकाश सेमवाल, दिल्ली
102. डॉ. वीरेंद्र भारद्वाज, दिल्ली
103. डॉ. दर्शन पांडेय, दिल्ली
104. डॉ. राज भारद्वाज, दिल्ली
105. डॉ. शेफालिका वर्मा, दिल्ली
106. डॉ. सारिका कालरा, दिल्ली
107. डॉ. नीलम राठी, दिल्ली
108. डॉ. वरुण गुलाटी, दिल्ली
109. श्री नन्दकुमार झा नन्द, दिल्ली
110. डॉ. महेश नन्द शर्मा, दिल्ली
111. श्री साधुराम दर्शक, दिल्ली
112. डॉ. प्रेरणा मल्होत्रा, दिल्ली
113. डॉ. विभूति गौड़, दिल्ली
114. डॉ. कृष्णमोहन वत्स, दिल्ली
115. डॉ. नरेंद्र सिंह भारती, दिल्ली
116. डॉ. अजीत राणा, दिल्ली
117. डॉ. भारत शर्मा, दिल्ली
118. डॉ. अंजू रानी, दिल्ली
119. डॉ. नृत्य गोपाल शर्मा, दिल्ली
120. डॉ. अनिल सिंह, दिल्ली
121. डॉ. तृप्ता शर्मा, दिल्ली
122. डॉ. प्रदीप कुमार, दिल्ली
123. प्रो. जगदेव कुमार शर्मा, दिल्ली
124. डॉ. अंजू, दिल्ली
125. डॉ. अनिल कुमार, दिल्ली
126. डॉ. रतीशचंद्र झा, दिल्ली
127. डॉ. सोमवीर आर्य, दिल्ली
128. डॉ. कमलेश, दिल्ली
129. डॉ. प्रकाशचन्द्र, दिल्ली
130. श्री हरि भारद्वाज, दिल्ली
131. श्री सारस्वत मोहन मनीषी, दिल्ली
132. श्री जय सिंह आर्य, दिल्ली
133. प्रो. रामगोपाल शर्मा ‘ दिनेश’, दिल्ली
134. श्री विकास कौशिक, दिल्ली
135. श्री विकास शर्मा, दिल्ली
136. डॉ. हरीश अरोड़ा, दिल्ली
137. डॉ. गिरीश जोशी, दिल्ली
138. श्री विश्वनाथ नीरद, दिल्ली
139. डॉ. राजेंद्र राजा, दिल्ली
140. डॉ. वीरेंद्र मल्लिक, दिल्ली
141. श्रीमती सरोज शर्मा, दिल्ली
142. डॉ. रसाल सिंह, दिल्ली
143. श्री गुंजन अग्रवाल, दिल्ली

महाराष्ट्र
144. डॉ. श्यामा घोंसे, पुणे
145. प्रो. मधु जमकान, परली बैजनाथ
146. डॉ. संजीवनी तोफाखने, कोल्हापुर
147. डॉ. अशोक बाचुलकर, आजरा
148. डॉ. ऋषि कुमार मिश्र, मुंबई
149. डॉ. राकेश उनियाल, मुंबई
150. श्री शचि मिश्र, पुणे
151. डॉ. वंदना खुशलानी, नागपुर
152. श्री रवीन्द्र देवघरे ‘ शलभ’, नागपुर

कर्नाटक
153. शैलजा गोरामने

बिहार
154. डॉ. भुवनेश्वर गुरूमैता, सुपौल
155. डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, पटना
156. श्री अमरनाथ सिन्हा, पटना
157. डॉ. जीतेन्द्र वत्स, बोधगया
158. डॉ. श्रीभगवान, भागलपुर
159. प्रो. तपेश्वर नाथ, भागलपुर
160. डॉ. जनार्दन यादव, अररिया
161. डॉ. रविशंकर शर्मा, जहानाबाद
162. डॉ. रामदेव झा, दरभंगा
163. श्री शंकर देव झा, दरभंगा
164. प्रो. रामनरेश सिंह, सहरसा
165. डॉ. योगानंद झा, दरभंगा
166. श्रीमती कविता झा, दरभंगा
167. डॉ. जी.पी शर्मा, सहरसा
168. डॉ. अशोक कुमार, पटना
169. श्री मांगन मिश्र मार्तण्ड, फार्बिसगंज
170. श्री उमा शंकर साहू, छपरा
171. श्री गोपाल चंद्रघोष मंगलम्, पूर्णिया
172. सुश्री सुमिता राय, मुंगेर
173. सुश्री अर्चना कुमारी, अररिया
174. सुश्री महिमा रानी, पटना

झारखंड
175. डॉ. अमीरीनाथ झा ‘अमर’, बोकारो
176. प्रो. ऋता शुक्ला, रांची
177. डॉ विद्यानंद झा ‘ विदित’, रांची

उत्तर प्रदेश
178. श्री दयाप्रकाश सिन्हा, नोएडा
179. श्री जय प्रकाश मिश्र, नोएडा
180. डॉ. विनय शर्मा, लखनऊ
181. श्री मिथलेश जयसवाल, बहराइच
182. डॉ. महेश दिवाकर, मुरादाबाद
183. नूतन अग्रवाल, आगरा
184. श्रीमती मीनू त्रिपाठी, नोएडा
185. डॉ. रचना शर्मा, वाराणसी
186. डॉ. प्रणव शास्त्री, पीलीभीत
187. श्री जय प्रकाश मिश्र, गाजियाबाद
188. डॉ. अजय प्रसून, लखनऊ
189. श्री रामवीर सिंह वीर, मुरादाबाद
190. डॉ. अमीआधार ‘निडर’, आगरा
191. प्रो. श्रीनिवास पांडेय, वाराणसी
192. डॉ. पुनीता पांडे पचौरी, आगरा
193. डॉ. रुचि चतुर्वेदी, आगरा
194. डॉ. राजनारायण शुक्ला, गाज़ियाबाद
195. श्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, लखनऊ
196. श्री पद्मकांत प्रभात, लखनऊ
197. प्रो. सूर्यप्रसाद दीक्षित, लखनऊ
198. डॉ. योगेंद्र, वाराणसी
199. डॉ. वरुण कुमार तिवारी, गाज़ियाबाद
200. श्री अवधेश सिंह, गाज़ियाबाद
201. डॉ. वंदना झा, वाराणसी
202. सुश्री मोनिका जायसवाल, नोएडा
203. डॉ. कमल आशिक, आगरा
204. श्री मधुकर चतुर्वेदी, आगरा
205. श्री ज्ञानेश शर्मा, आगरा
206. डॉ. रमा रश्मि, आगरा
207. सुश्री प्रतिभा जिंदल, आगरा
208. सुश्री अंकिता कुलश्रेष्ठ, आगरा
209. सुश्री राजश्री यादव, आगरा
210. सुश्री श्रुति सिन्हा, आगरा
211. सुश्री नेहा अग्रवाल, आगरा
212. डॉ. बाबा कानपुरी, नोएडा
213. प्रो. सोमदत्त दीक्षित, नोएडा
214. डॉ. रमा सिंह, गाज़ियाबाद
215. श्री सदानन्द गुप्त, गोरखपुर
216. श्री उदय प्रताप सिंह, वाराणसी
217. श्री सुरेंद्र दूबे, गोरखपुर
218. बाबूलाल गोस्वामी, गाजियाबाद
219. सुश्री नीरजा माधव, वाराणसी
220. डॉ. संतोष कुमार दूबे, झाँसी
221. डॉ. एस. के. राय, झाँसी
222. डॉ. राजेश पाण्डेय, झाँसी
223. डॉ. अमित तिवारी, झाँसी
224. श्री बलजीत श्रीवास्तव जी, लखनऊ
225. श्री सुधाकर अदीब, लखनऊ
226. प्रो. योगेश चन्द्र दुबे, चित्रकूट
227. डॉ. सुशील चन्द्र त्रिवेदी, लखनऊ
228. डॉ. रवींद्र शुक्ल, झाँसी
229. डॉ. महेश पांडे ‘बजरंग’, उरई
230. डॉ. प्रहलाद बाजपेई, कानपुर
231. डॉ. देवेंद्र सिंह ‘ देव’, बुलंदशहर
232. डॉ. शिवमंगल सिंह ‘मंगल’, लखनऊ
233. श्री संजीव जयसवाल ‘संजय’, लखनऊ
234. डॉ. कमलेश ‘ थापक’, बांदा
235. डॉ. अक्षय प्रताप सिंह, हापुड़
236. श्री पवनपुत्र बादल, लखनऊ
237. श्री केशरी प्रसाद शुक्ल, लखनऊ
238. श्री विजय त्रिपाठी, लखनऊ
239. डॉ. योगेश शर्मा, गाज़ियाबाद
240. डॉ. मणिकांत ठाकुर, गाजियाबाद
241. डॉ. अनिल निगम, नोएडा
242. डॉ. रचना शर्मा, वाराणसी
243. डॉ. संजीव श्रीवास्तव, झाँसी
244. डॉ. डी.पी. मिश्रा, झाँसी
245. डॉ. संघर्ष श्रीवास्तव, झाँसी
246. डॉ. एम. एम पांडेय, झाँसी
247. डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, झाँसी
248. डॉ. सिप्पी असानी, झाँसी
249. डॉ. मनोज चतुर्वेदी, वाराणसी
250. डॉ. श्रुति सिन्हा, आगरा
251. श्री तेजपाल ‘ धामा’, मेरठ
252. डॉ. कैलाशचंद शर्मा, चरखी दादरी
253. श्री नरेन्द गोयल, पिलखुआ
254. विश्वम्बर श्रीवास्तव, गाज़ियाबाद
255. श्री संदीप रावत, आगरा
256. डॉ. अशोक विज, आगरा
257. डॉ. वी. आई. शर्मा, झाँसी
258. डॉ. राजीव सिंह, झाँसी
259. श्री मानसिंह मनहर, आगरा
260. सुश्री आभा सक्सेना, आगरा
261. सुश्री पम्मी सडाना, आगरा
262. श्री श्री कृष्णानंद सागर, नोएडा
263. श्री कपिल सिंहल, आगरा
264. डॉ. रमा वर्मा ‘श्याम’, आगरा
265. सुश्री अलका अग्रवाल, आगरा
266. श्रीमती कुमकुम झा, नोएडा
267. डॉ. सर्वेश सिंह, लखनऊ
268. सुश्री श्रुति सिन्हा, आगरा
269. सुश्री नेहा अग्रवाल, आगरा
270. श्री कृष्णकुमार यादव ‘कनक’, फ़िरोज़ाबाद
271. डॉ. अजिर बिहारी चौबे, फ़िरोज़ाबाद
272. श्री विजय रंजन, अयोध्या
273. श्री चेतन दुबे अनिल, नोएडा
274. श्री चंद्र प्रकाश यादव ‘चंद्र’, फ़िरोज़ाबाद
275. डॉ. ओमपाल सिंह ‘निडर’, फ़िरोज़ाबाद
276. डॉ. अनिल गहलौत, मथुरा
277. श्री मधुकर अष्ठाना, लखनऊ
278. श्री दयानन्द पांडेय, लखनऊ

उत्तराखण्ड
279. श्री राहुल जमलोकी, रुद्रप्रयाग

मध्य प्रदेश
280. डॉ. देवेंद्र दीपक, भोपाल
281. डॉ. विनय राजाराम, भोपाल
282. डॉ. त्रिभुवन नाथ शुक्ल, जबलपुर
283. डॉ. साधना बलवटे, भोपाल
284. डॉ. श्रीराम परिहार, खंडवा
285. श्री नवल जायसवाल, भोपाल
286. डॉ. कृष्ण कुमार अस्थाना, इंदौर
287. श्री लवकेश गुप्त
288. सुश्री तुलसी देवी तिवारी, जबलपुर
289. डॉ. ए.बी. मिश्र ‘आनंद’, टीकमगढ़
290. प्रो. राजाराम शर्मा, भोपाल
291. श्री हरी जोशी, भोपाल
292. श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, इंदौर

छत्तीसगढ़
293. श्री राजकुमार उपाध्याय ‘मणि’

राजस्थान
294. डॉ. स्नेह सुधा, अजमेर
295. डॉ. मनमोहन गुप्ता, अलवर
296. डॉ. विनय मिश्र, अलवर
297. रेणु सिरोया कुमुदिनी, उदयपुर
298. श्री राजकुमार जैन राजन, चितौड़गढ़
299. डॉ. कुंजन आचार्य, उदयपुर

जम्मू और कश्मीर
300. डॉ. वीणा विज ‘उदित’, पहलगाम
301. डॉ. यशपाल निर्मल, जम्मू
302. श्री सुमेर खजूरिया, जम्मू
303. डॉ. राहुल मिश्र, लेह, लद्दाख
304. डॉ. बीना बुदकी, जम्मू

हिमाचल प्रदेश
305. डॉ. कुलदीपचंद्र अग्निहोत्री, धर्मशाला
306. डॉ. बल्देव भाई शर्मा, धर्मशाला
307. डॉ. चमनलाल गुप्त, शिमला
308. श्री पवन चौहान, चंपा
309. श्री सुशील कुमार फुल्ल, पालमपुर
310. डॉ. प्रत्यूष गुलेरी, धर्मशाला

हरियाणा
311. आचार्य निशांतकेतु, गुरुग्राम
312. डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल, गुरुग्राम
313. प्रो. नंदलाल मेहता ‘ वागीश ‘, गुरुग्राम
314. डॉ. शिव कुमार खंडेलवाल, सोनीपत
315. प्रो. रमेश चन्द्र शर्मा, रेवाड़ी
316. डॉ. योगेश वशिष्ठ, गुरुग्राम
317. श्री हरींद्र यादव, गुरुग्राम
318. डॉ. त्रिलोक कौशिक, गुरुग्राम
319. श्रीमती चंद्रकांता, गुरुग्राम
320. डॉ. वेद व्यथित, फरीदाबाद
321. डॉ. रमाकांत शर्मा, भिवानी
322. डॉ. कुमुद बंसल, चंडीगढ़
323. श्रीमती इंदिरा मोहन, गुरुग्राम
324. श्रीमती अन्दीश मोहन, गुरुग्राम
325. सुश्री सुनीता ‘श्रुतिश्री’, गुरूग्राम
326. डॉ. जयप्रकाश, चंडीगढ़
327. डॉ. प्रभा शर्मा, गुरुग्राम
328. डॉ. जयभगवान शर्मा, झज्झर
329. श्री रोहित यादव, महेंद्रगढ़
330. वीणा अग्रवाल, गुरुग्राम
331. प्रो. रामरति मलिक, रोहतक
332. श्री राजीव रंजन प्रसाद, फरीदाबाद
333. डॉ. रामसजन पांडेय, रोहतक
334. डॉ. त्रिलोक कौशिक, गुरुग्राम
335. डॉ. मनोज भारत, भिवानी
336. श्री विवेक विनोद सक्सेना, फरीदाबाद
337. प्रो. रामरती मल्लिक, सोनीपत
338. श्री सतीश कौशिक, हिसार
339. प्रो. मधुमालती, भिवानी
340. डॉ. शिवकांत शर्मा, भिवानी
341. प्रो. श्याम वशिष्ठ, भिवानी
342. डॉ. पुरुषोत्तम पुष्प, भिवानी
343. डॉ. ज्योतिमा मिश्रा, भिवानी
344. प्रो. पूर्णिमा शर्मा, भिवानी
345. डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा, भिवानी
346. श्री मुकुल शर्मा सुमन, गुरुग्राम
347. श्री जयप्रकाश ‘विलक्षण’, गुरुग्राम
348. डॉ. अशोक कुमार ज्योति, गुरुग्राम

असम
349. सुश्री बबीता जैन, नलवाडी
350. सुश्री अरुंधती बेजबरुआ, गुवाहाटी
351. डॉ. देवेनचंद्र दास, गुवाहाटी
352. डॉ. भूपेंद्र राय चौधरी, गुवाहाटी
353. श्री कपूर चंद पाटनी, गुवाहाटी
354. श्री रामनिरंजन गोयनका, गुवाहाटी
355. श्री नारायण खकोलिया, गुवाहाटी
356. श्री शंकरलाल पारीक, गुवाहाटी
357. श्री घनश्याम लाडिया, गुवाहाटी
358. धीरज गोस्वामी, गुवाहाटी
359. रवि अजितसरिया, गुवाहाटी
360. सविता जोशी, गुवाहाटी
361. सुरेश गोटुका, गुवाहाटी
362. डॉ. बानी बर ठाकुर, तेजपुर
363. डॉ. इन्दरानी चौधरी, गुवाहाटी
364. श्रीमती कणिका मजूमदार, डिब्रूगढ़

गुजरात
365. डॉ. राजेश मकवाना, महेसाना
366. प्रो. कलाधर आर्य, राजकोट
367. डॉ. बलवंत भाई जानी, राजकोट
368. डॉ. दक्षा ठाकोर, वलसाड
369. सुश्री श्रद्धा रावल, राजकोट
370. प्रो. उषा उपाध्याय, अहमदाबाद
371. सुश्री गोपाली बुच, अहमदाबाद
372. सुश्री लक्ष्मी डोबरिया, राजकोट

त्रिपुरा
373. डॉ. जय कौशल, अगरतला
374. डॉ. प्रशांत दास, अगरतला
375. डॉ. सोमदेव बनिक, अगरतला
376. डॉ देबाराज पाणिग्रही, अगरतला
377. डॉ. सुदीप दास, अगरतला
378. श्रीमती जय साहा, अगरतला
379. डॉ. राजीव दुबे, अगरतला
380. सुश्री परमा चाकमा, अगरतला
381. डॉ. बिपिन शर्मा, अगरतला
382. श्रीमती खुमतया देबबर्मा, अगरतला
383. जिमि देबबर्मा, अगरतला
384. प्रो. चन्द्रिका बसु मजुमदार, अगरतला
385. डॉ. शंकरनाथ तिवारी, अगरतला

आंध्र प्रदेश
386. प्रो. वेंकटेश्वर, हैदराबाद
387. प्रो. एस. आर सराजू, हैदराबाद

केरल
388. प्रो. ए. अच्युतन

मेघालय
389. सुश्री आशा पुरकायस्था

ओडिशा
390. प्रो. प्रफुल्ल कुमार मिश्रा
391. प्रो. बसंत कुमार पांडा
392. प्रो. समर प्रिय मिश्रा
393. डॉ. रमेश पात्री
394. प्रो. निरंजन पाढ़ी
395. प्रो. किर्ति भूषण दास
396. प्रो. गोपाल प्रसाद महापात्रा
397. प्रो. प्रभूनाथ पांडा
398. डॉ. सौमेंद्र जेना
399. प्रो. गोपाल कृष्ण दास
400. डॉ. कृष्णा चन्द्र नायक
401. डॉ. प्रशांत कुमार राउत
402. श्री संतोष कुमार महापात्रा
403. श्री नारायण नायक
404. प्रो. चक्रधर त्रिपाठी
405. श्री चिन्मय रंजन सतपथी
406. प्रो. बाबाजी चरण पटनायक
407. डॉ. भागवत शुक्ला
408. श्री दुर्योधन कठुआ
409. श्री सिबासुंदर पटनायक

पंजाब
410. श्री फूलचंद मानव

109 तमिल बुद्धिजीवियों ने की मतदाताओं से पीएम मोदी को वोट देने की अपील
हाल ही में कला और साहित्य जगत के नौ सौ से ज्यादा कलाकारों के बाद 109 तमिल बुद्धिजीवियों ने भी मतदाताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वोट देने की अपील की। इन 109 तमिल बुद्धिजीविओं में तमिल विद्वान, वैज्ञानिक, लेखक, न्यायविद और शिक्षाविद शामिल हैं। बुद्धिजीवियों ने प्रधानमंत्री मोदी को वोट देने के लिए तमिलनाडु के मतदाताओं से एक संयुक्त अपील की है। अपील में कहा गया है कि देश को प्रधानमंत्री मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व की एक बार फिर जरूरत है। ऑपइंडिया के अनुसार इन लोगों ने एक पत्र जारी कर प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें चुनाव में फिर से जिताने की अपील की है। अपील में इन्होंने कहा है कि-

  • नरेन्द्र मोदी की सरकार ने केंद्र में पांच साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है।
  • मोदी सरकार के इस पांच साल के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में विकास देखा गया है। उज्जवला (फ्री गैस) योजना, मातृत्व अवकाश को 26 सप्ताह तक बढ़ाने और पूरे देश में शौचालय का निर्माण करने से महिलाओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
  • भ्रष्टाचार खत्म करने के उपायों से किसानों को लाभ मिलने लगा है।
  • आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है।
  • भारत आर्थिक संकट की स्थिति से निकल कर आज छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
  • राष्ट्रीय ओबीसी आयोग को इतिहास में पहली बार संवैधानिक दर्जा दिया गया है।
  • संस्कृति मंत्रालय द्वारा तमिलनाडु के कांचीपुरम और वेलंकन्नी को पवित्र पर्यटन सर्किट शहर के रूप में घोषित किया गया।
  • तमिलनाडु में प्रथम एम्स अस्पताल और कॉलेज स्थापित करने के लिए कदम उठाए गए।
  • आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जाता है।
  • हज यात्रा की संख्या में भारी वृद्धि देखी गई है।
  • प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सभी के लिए आवास योजना सही लाभार्थियों तक पहुंच रहे हैं।
  • नरेन्द्र मोदी सरकार ने हर मोर्चे पर बेहतर प्रदर्शन किया है इसलिए हम सभी चाहते हैं कि यह एक बार फिर सत्ता में आए।
  • हम सभी तमिलनाडु के मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से वोट देकर देश को आगे बढ़ाएं।

इसके पहले कला और साहित्य जगत के नौ सौ से ज्यादा कलाकारों ने एक पत्र जारी कर प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों को बताते हुए उन्हें चुनाव में फिर से जिताने की अपील की। इसमें कुल 907 कलाकारों के नाम लिखे गए हैं। इसमें पंडित जसराज, उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, मालिनी अवस्थी, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, हंस राज हंस, रीता गांगुली, विवेक ओबेरॉय, कोइना मित्रा, अनुराधा पौडवाल, शंकर महादेवन जैसे नाम प्रमुख हैं। पढ़िए-

कला-साहित्य जगत के 900 से ज्यादा कलाकारों ने अपील की कि एक बार फिर मोदी सरकार

Leave a Reply