Home विपक्ष विशेष भारत बंद : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हिंसा से दहला देश

भारत बंद : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की हिंसा से दहला देश

SHARE

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरूद्ध कांग्रेस के भारत बंद को 21 पार्टियों ने इसे समर्थन दिया था। दावा था कि बंद अहिंसात्मक होगा। लेकिन बंद के दौरान की जो तस्वीरें सामने आईं वह कांग्रेस के दोहरे चरित्र की पोल खोलने वाली हैं। 10 सितंबर को पूरे देश में दिन भर हिंसा और लूट का खेल चलता रहा। जहानाबाद में एक बच्ची की जान चली गई तो कई जगहों पर ट्रेनों पर पथराव किए गए। लोगों की गाड़ियां तोड़ी गईं, किसानों को मारा गया और स्कूल बसों पर हमला किया गया। सरकारी संपत्ति के साथ निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। FICCI के एक अनुमान के अनुसार एक दिन के भारत बंद से 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ।

जहानाबाद में बच्ची की मौत

‘भारत बंद’ के दौरान जाम में फंसने से एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बंद के कारण एंबुलेंस नहीं मिला जिस कारण बच्ची की जान चली गई।

स्कूल बसों पर किया हमला

बंद के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुणे में स्कूल बस पर हमला किया। स्कूल प्रशासन के अनुसार बस बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी, उस दौरान ये हमला किया गया।

ट्रेनों पर किया गया पथराव

उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत कई जगहों पर कांग्रेस और बिहार में  आरजेडी कार्यकर्ताओं ने ट्रेनों पर पथराव किया। इस दौरान कई यात्रियों के घायल होने की खबरें सामने आईं।

पेट्रोल पंप पर किया अटैक

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर हमला कर दिया। इसमें तोड़-फोड़ की गई और कर्मचारियों को पीटा गया। इस दौरान आम लोगों को भी निशाना बनाया।

जब हुआ मोदी जिंदाबाद और राहुल मुर्दाबाद!

मध्य प्रदेश के मंदसौर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए

मध्य प्रदेश के नीमच में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए

रायपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत बंद के दौरान नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए

 

 

 

 

Leave a Reply