वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि राहुल गांधी राफेल डील और नॉन परफॉर्मिंग असेट्स यानि NPA को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को ‘क्लाउन प्रिंस’ यानि ‘मूर्ख राजकुमार’ शब्द से संबोधित करते हुए कहा, ”राहुल उस रणनीति पर काम कर रहे हैं जहां एक झूठ बनाया जाता है, और उसे बार-बार बोला जाता है।” अरुण जेटली ने ‘क्लाउन प्रिंस’ शब्द का इस्तेमाल क्यों किया, इसे जानने के लिए परफॉर्म इंडिया की टीम ने पड़ताल की। इसमें जो तथ्य सामने आए वो ये बताते हैं कि राहुल गांधी 48 वर्ष के तो जरूर हो गए हैं, लेकिन समझ अभी भी बच्चे जितनी है। अपनी ही बातों को बार-बार बदल देना, फिर झूठ बोलना और तथ्यों की गहराई में जाए बगैर ही लोगों को बरगलाना राहुल गांधी का शगल बन गया है। बहरहाल तथ्यों के आईने में उनकी बातों को समझने की कोशिश करें तो ये बात स्पष्ट समझ भी आती है कि राहुल गांधी वाकई में ‘मूर्ख शहजादा’ से अधिक कुछ भी नहीं हैं।
एनपीए पर दुष्प्रचार का हथकंडा
22 सितंबर, 2016
कानपुर में कहा, 12 उद्योगपतियों के 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ किए।
24 नवंबर, 2017
पोरबंदर में कहा, 12 उद्योगपतियों का 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपये माफ किए।
31 मार्च, 2017
दिल्ली में कहा, 12 उद्योगपतियों के 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये माफ किए।
17 सितंबर, 2018
भोपाल में कहा, 15 अमीर लोगों के 1 लाख 50 हजार करोड़ माफ किए।
06 जून, 2018
मंदसौर में कहा, देश के 15 अमीर लोगों के 2.5 लाख करोड़ के कर्जे माफ किए।
राफेल पर झूठ परोसने में पारंगत
20 जुलाई, 2018
राहुल ने लोकसभा में 520 करोड़ रुपये बताया
13 अगस्त, 2018
कर्नाटक के बीदर में 526 करोड़ रुपये बताया
11 अगस्त, 2018
राजस्थान के जयपुर में 540 करोड़ रुपये बताया
10 मई, 2018
कर्नाटक के औड़द मे 700 करोड़ रुपये बताया
27 अप्रैल, 2018
कर्नाटक के मैसूर में 750 करोड़ रुपये बताया
गलत जानकारियों की ‘खान’
24 अगस्त, 2018
आरएसएस को 1000 साल पुराना संगठन बताया
11 जून, 2018
कोका कोला के मालिक को शिकंजी वाला बताया
20 मार्च, 2018
महाभारत को 1000 साल पहले की घटना कहा
22 सितंबर, 2017
महात्मा गांधी, नेहरू, पटेल, आंबेडकर को NRI बताया
12 सितंबर, 2017
अमेरिका में लोकसभा सीटों की संख्या 546 कहा
19 जनवरी, 2016
‘स्टीव जॉब्स को माइक्रोसॉफ्ट का फाउंडर बता दिया
हिंदुस्तान का ‘बुद्धू बुद्धिमान’
1 अक्टूबर, 2016
फिरोजाबाद में कहा कि वे आलू की फैक्ट्री लगवाएंगे
14 नवंबर, 2017
पाटन में कहा, आलू से सोना बनाने की मशीन लाउंगा
24 मार्च, 2018
कर्नाटक में कहा, वे NCC के बारे में कुछ नहीं जानते
27 मार्च, 2018
शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक को पानी और दूध मिलाना कहा