Home समाचार विवादित बयान से फिर फंसे केजरीवाल

विवादित बयान से फिर फंसे केजरीवाल

SHARE

दिल्ली के विवादास्पद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने विवादित बयान के कारण एक बार फिर फंसे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी के मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असम की एक स्थानीय अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। पिछली सुनवाई में अदालत में हाजिर ना होने के बाद ये वारंट जारी किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था।

आम आदमी पार्टी के संयोजक ने प्रधानमंत्री की डिग्री पर सवाल उठाते हुए उन्हें 12वीं पास कहा था। उन्होंने पिछले साल 15 दिसंबर को एक ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए कहा था कि मोदीजी 12वीं पास हैं। उसके बाद की डिग्री फर्जी है। जिसके बाद बीजेपी नेता सूर्य रोंगफर ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया।


केजरीवाल को 30 जनवरी 2017 को पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन वो पेश नहीं हुए। फिर उन्हें दो महीने का समय दिया गया, इसके बावजूद वे पेश नहीं हुए। इसके बाद उनके खिलाफ जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 8 मई होगी। भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ नोटंबदी की घोषणा के बाद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया था।

Leave a Reply