Home समाचार जो लोग साठ साल में देश नहीं सुधार पाए वो अब न्याय...

जो लोग साठ साल में देश नहीं सुधार पाए वो अब न्याय की बात कर रहे हैं- रणवीर

SHARE

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर शौरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। रणवीर शौरी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जो लोग 60 साल में देश की हालत नहीं सुधार पाए वो अब न्याय लाने की बार करते हैं। रणवीर ने कहा-

‘दोस्तों चुनाव सिर पर है और मैंने देखा है कि कई सारे कलाकार देश की जनता को सोच-समझकर वोट देने को कह रहे हैं, लेकिन साथ-साथ क्या सोचना चाहिए यह भी बता रहे हैं… मैं उनकी नीयत से बिलकुल सहमत हूं, लेकिन मेरी सोच मेरी अपनी है, उसी तरह मेरी वोट मेरी अपनी है। मैं सोचता हूं कि आज देश की जो समस्याएं हैं क्या वो पिछले पांच सालों में ही पैदा हुई हैं? पांच साल पहले तक क्या हमारा देश सही रास्ते पर चल रहा था? क्या पांच साल पहले देश में कोई दंगे नहीं हुए थे? किसी गरीब को मजहब के नाम पर मारा या कुचला नहीं गया था? क्या इस देश में भूख और बेरोजगारी नहीं थी? इन सबकी जिम्मेदारी एक पांच साल पुरानी सरकार पर डाल देना ठीक नहीं है, नाइंसाफी है।’

ट्विटर पर शेयर वीडियो में उन्होंने कहा, ‘इतने बड़े देश की इतनी सारी समस्याएं पांच साल में नहीं सुधारी जा सकती। जो लोग 60 सालों में नहीं सुधार पाए अब वो न्याय की बात करते हैं। एक ही परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी इस देश पर राज करे क्या यह सही है? महलों में रहने वाले, चार पीढ़ियों से राज करने वाले नफरत की बात करते हैं। वो क्या जानते हैं सालों तक समाज में गरीबी और अन्याय का आक्रोश क्या होता है? कहते हैं पब्लिक की याददाश्त बहुत छोटी होती है, बहुत जल्दी चीजें भूल जाते हैं। मैं बस आपको यही याद दिलाना चाहता हूं कि वोट जरूर दीजिए। बिलकुल सोच-समझकर दीजिए, लेकिन वोट आपकी तो सोच आपकी, दूसरों की नहीं। आपका वोट आपकी सोच। जय हिंद।’

देखिए वीडियो-

Leave a Reply