Home चार साल बेमिसाल भास्कर सर्वे: मोदी सरकार के कामकाज से 80 प्रतिशत लोग खुश, 2019...

भास्कर सर्वे: मोदी सरकार के कामकाज से 80 प्रतिशत लोग खुश, 2019 में फिर बनेंगे पीएम

SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के चार साल के कामकाज पर देश की जनता एक बार फिर मुहर लगाई है। दैनिक भाष्कर अखबार की तरफ से 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों के बीच कराए गए इस सर्वे में अधिकतर लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की नीतियों, योजनाओं की सराहना की है।

सौजन्य

दैनिक भास्कर अखबार की तरफ से देशभर में कराए गए सर्वे में जनता ने 10 में से 8 अंक दिए हैं। यानि 80 प्रतिशत लोगों ने मोदी सरकार के कामकाज की सराहना की है और 85 प्रतिशत लोगों का मानना है कि श्री मोदी 2019 में दोबारा सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

सौजन्य

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में भी 2014 की तुलना की 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सर्वे में हिस्सा लेने वाला 70 प्रतिशत लोगों के अनुसार पीएम मोदी आज भी उतने ही लोकप्रिय हैं।

सौजन्य

दैनिक भास्कर के इस सर्वे में देश के कई राज्यों के 2,81,292 पाठकों ने हिस्सा लिया है। आगे आपको इस सर्वे की अहम बातें बताते हैं।

सौजन्य

85 प्रतिशत लोगों ने माना- 2019 में दोबारा सरकार बनाएंगे पीएम मोदी
भास्कर के सर्वे में 85 फीसदी लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी 2019 में होने वाले आम चुनाव में दोबारा सरकार बना लेंगे। 53 फीसदी का मानना है कि विपक्ष अगर एकजुट भी हो जाए तो भी पीएम मोदी को हरा नहीं पाएगा।

सौजन्य

सर्वे में ज्यादातर लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक के फैसले की सराहना की है, 82 फीसदी लोगों का कहना है कि सर्जिकल स्ट्राइक का मोदी सरकार का फैसला बहुत अच्छा था।

सौजन्य

90 प्रतिशत लोगों ने स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की
विदेशी धरती पर भारत की साख बढ़ने को 56% लोगों ने पसंद किया है। मोदी सरकार की स्वच्छ भारत योजना को सबसे अधिक 90% लोगों ने पसंद किया है,

सौजन्य

वहीं मुद्रा योजना को 58% लोगों ने पसंद किया है। उज्ज्वला योजना को करीब 77 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया है।

सौजन्य

12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के अपराधियों को फांसी देने के फैसले को 80% लोगों ने सराहा है।

सौजन्य

सर्वे में प्रधानमंत्री मोदी के ट्रिपल तलाक खत्म करने के फैसले की तरफदारी की है। 68 फीसदी लोग मानते हैं कि इस बड़े कदम के जरिए श्री मोदी ने मुस्लिम महिलाओं का भरोसा जीता है। इस सर्वे में 64% लोगों ने नोटबंदी को सफल बताया, वहीं 70% ने जीएसटी को सफल माना है।

सौजन्य

दैनिक भास्कर के सर्वे में सबसे अधिक 18-35 साल के युवाओं ने हिस्सा लिया है। इनमें 65% ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कैटेगरी के हैं। 36% लोग नौकरीपेशा, 23% कारोबारी और 22% छात्र हैं। 

Leave a Reply